![]()
प्रतापगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मादक पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। झांसडी रोड के बाईपास पुलिया पर नाकाबंदी के दौरान एक तस्कर को 11.04 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा गया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान अखेपुर निवासी शाहबाज खान (28) के रूप में हुई है। आरोपी अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार था। नाकाबंदी देखकर दोनों ने बाइक मोड़ने की कोशिश की। इस दौरान पीछे बैठा व्यक्ति फरार हो गया।
पूछताछ में शाहबाज ने फरार साथी की पहचान अम्बालाल मीणा के रूप में बताई। तलाशी में शाहबाज से 2.20 लाख रुपए कीमत की एमडी बरामद हुई। पुलिस ने ड्रग्स और बाइक जब्त कर ली है।
थाना प्रतापगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह और पुलिस उपाधीक्षक गजेंद्र सिंह राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी दीपक बंजारा ने कार्रवाई का नेतृत्व किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments