☜ Click Here to Star Rating



मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की ऑल इंडिया 15% कोटा एमबीबीएस-बीडीएस काउंसलिंग राउंड-2 के 29 अगस्त शुक्रवार से शुरू होने पर संशय है।

.

इसका कारण यह है कि एमसीसी की ओर से गुरुवार को जारी किए नोटिफिकेशन के अनुसार दिव्यांग-विद्यार्थीयों को दिव्यांगता सर्टिफिकेट प्राप्त करने की डेडलाइन 9 सितंबर तक घोषित की है। ऐसे में काउंसलिंग राउंड-2 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 9 सितंबर के बाद ही संभव हो सकेगी। इसके बाद ही सभी पात्र दिव्यांग विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

सर्टिफिकेट के लिए अधीकृत नए संस्थानों में एक भी प्रदेश का नहीं

  • उत्तरप्रदेश ऑफ मेडिकल साइंसेज-सैफई, इटावा-यूपी।
  • किंग जॉर्ज मेडिकल विवि लखनऊ, यूपी।
  • सिविल हॉस्पिटल, अहमदाबाद।
  • न्यू सिविल हॉस्पिटल सूरत।
  • पीडीयू हॉस्पिटल, राजकोट
  • असम मेडिकल कॉलेज, डिब्रूगढ़।
  • गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज, गुवाहाटी।
  • सिल्चर मेडिकल कॉलेज, सिल्चर।
  • मदुरई मेडिकल कॉलेज, मदुरई।
  • कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल।
  • तंजावुर मेडिकल कॉलेज, तंजावुर।
  • एम्स मंगलगिरी।
  • जोराम मेडिकल कॉलेज, मिजोरम।

वै केंट सीट मैट्रिक्स भी जारी नहीं किए

नई एमबीबीएस सीटों के समावेश की वजह से पहले ही प्रक्रिया में देरी हो चुकी है। इसके कारण ही काउंसलिंग राउंड-2 के लिए वैकेंट सीट मैट्रिक्स इत्यादि भी जारी नहीं की गई।

नई सीटों के समावेश के कारण पहले ही हो चुकी देरी

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा बताते हैं कि नोटिफिकेशन के अनुसार दिव्यांगता-सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए 13 नए मेडिकल संस्थानों को भी अधिकृत किया गया है। अधिकृत किए नए मेडिकल संस्थानों में कोई संस्थान राजस्थान का नहीं है। इससे पहले 16 मेडिकल संस्थान अधिकृत थे। अब इनकी संख्या 29 हो चुकी है। गत 23 अगस्त को जारी किए नोटिफिकेशन में काउंसलिंग राउंड-2 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत में देरी का कारण एनएमसी ने नई एमबीबीएस सीटों का समावेश बताया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading