![]()
राजस्थान सरकार की ओर से माटी कला बोर्ड के बैनर तले सभापति रामकन्या/प्रहलाद गुर्जर के मुख्य आतिथ्य एवं प्रजापत समाज के जिलाध्यक्ष हीरालाल प्रजापत की अध्यक्षता व जयपुर से आए राजस्थान सरकार के प्रतिनिधि रोहित चौधरी के विशिष्ट आतिथ्य में अरनोद रोड स्थित अंबेडकर भवन में इलेक्ट्रिक चाक व मशीन वितरण समारोह आयोजित हुआ।
समारोह में 51 माटी कला कामगारों को मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए इलेक्ट्रिक चाक व मिट्टी गुथने की मशीनें निशुल्क वितरित की गई। समारोह को सभापति रामकन्या/प्रहलाद गुर्जर सहित मास्टर ट्रेनर रामकुमार प्रजापत व जगदश प्रजापत ने संबोधित किया। आत्मनिर्भर भारत के लिए मिट्टी के बर्तनों का निर्माण करने का आव्हान किया। समारोह को कई वरिष्ठ व युवा जिला पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments