![]()
बूंदी के लाखेरी की एसीसी सीमेंट फैक्ट्री की कॉलोनी में चोरों ने 5 सूने क्वार्टर को बनाया निशाना।
बूंदी के लाखेरी की एसीसी सीमेंट फैक्ट्री की कॉलोनी में शनिवार रात चोरों ने पांच सूने क्वार्टर को निशाना बनाया। चोर नकदी सहित कीमती सामान ले गए। एक रात मे पांच जगह चोरी की घटना से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। संदिग्ध चोर एक क्वार्टर के सीसीटीवी केमरे के
चोरी की पहली वारदात का पता टीचर राकेश गौतम की क्वार्टर से लगा। वे रामदेवरा दर्शन करने गये थे। रविवार सुबह साढे़ पांच जब वे घर पहुंचे तो क्वार्टर के ताले टूटे मिले। अलमारी को तोड़कर सोने चांदी के जेवर सहित 15 हजार की नकदी ले गए। दूसरी वारदात सामने की सुशील विलिस की क्वार्टर में हुई। यहां भी चोरों ने क्वार्टर के ताले तोड़े ओर अंदर अलमारी तोड़कर सामान बिखेर दिया। वारदात के समय यह परिवार जयपुर था। पड़ोसियों ने चोरी की सूचना दी।
तीसरी वारदात पास ही डीएवी स्कूल से रिटायर हुए टीचर अशोक कुमार बुधोलिया के यहां हुई। यहां क्वार्टर के ताले क्वार्टर मिले ओर अंदर सामान बिखरा पड़ा था। यह रक्षाबंधन से ही गांव गए हुए थे। चोरी की चौथी घटना हेमराज सैनी के यहां व पांचवी पास ही अफरोज की क्वार्टर पर हुई। हेमराज सैनी के पिता की मौत होने पर परिवार गांव उनियारा गया हुए था। वहीं, अफरोज का परिवार भी वारदात के समय बाहर था।
सीसीटीवी फुटेज मे दिखाई दिए संदिग्ध
सुशील विलिस की क्वार्टर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध दिखाई दिए हैं। चोरों की संख्या पांच बताई जा रही है। सभी चोरी की वारदात का एक जैसा तरीका देखने को मिला है। चोरों ने क्वार्टर से दरवाजे की कुंडी काट दी और ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। वारदात से पहले सुनी क्वार्टर की रैकी करने की आशंका है। एक साथ पांच चोरी की वारदात से कॉलोनी निवासी दहशत में हैं।
कई जगह बंद मिले कैमरे एसएचओ सुभाष शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश के लिए टीमें लगाई हैं। कॉलोनी में कैमरे बंद मिले हैं। वहीं, गार्ड की व्यवस्था भी नाकाफी मिली है। जो लोग बाहर है उनके आने के बाद चोरी हुए सामानों का पता लगेगा।
कंटेट : ओमपाल सिंह
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments