![]()
अक्टूबर महीने में दिवाली सहित कई फेस्टिवल आने वाले हैं। ऐसे में ट्रेनों में भी यात्रियों की काफी भीड़ रहेगी। इस बीच रेलवे के द्वारा यात्रियों को बड़ी राहत दी गई है। रेलवे ने कई ट्रेनों में डिब्बों की बढ़ोतरी की है। इनमें सीकर के रास्ते चलने वाली 5 ट्
.
देखिए किस ट्रेन में कौनसा डिब्बा बढ़ाया गया :
- गाड़ी संख्या 04717/04718 हिसार-तिरुपति-हिसार स्पेशल ट्रेन में 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक हिसार से और 6 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक तिरुपति से 1 थर्ड एसी डिब्बे की बढ़ोतरी रहेगी।
- गाड़ी संख्या 04715/04716 बीकानेर-साईनगर शिर्डी-बीकानेर वीकली स्पेशल ट्रेन में बीकानेर से 4 अक्टूबर से 1 नवंबर तक और शिर्डी से 5 अक्टूबर से 2 नवंबर तक एक थर्ड एसी और एक सेकंड स्लीपर डिब्बे की बढ़ोतरी रहेगी।
- गाड़ी संख्या 04711/04712, बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर वीकली स्पेशल ट्रेन में बीकानेर से 1 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक और बांद्रा टर्मिनस से 2 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक एक थर्ड एसी और एक सेकंड स्लीपर डिब्बे की बढ़ोतरी रहेगी।
- गाड़ी संख्या 04705/04706, श्रीगंगानगर-जयपुर-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन में 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक 5 जनरल डिब्बों की बढ़ोतरी रहेगी।
- गाड़ी संख्या 19701/19702 जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर ट्रेन में जयपुर से 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक और दिल्ली कैंट से 3 अक्टूबर से 2 नवंबर तक एक सेकंड स्लीपर डिब्बे की बढ़ोतरी रहेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments