☜ Click Here to Star Rating



ठगी के लिए म्यूल अकांउट उपलब्ध कराने वाले तीन युवकों को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

साइबर ठगी के लिए ठगों को म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले वाले 3 आरोपियों को राजसमंद साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

.

पुलिस मुख्यालय जयपुर व महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे साइबर ठगों, म्यूल अकाउंट धारकों एवं फर्जी सिम बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चल रहा है। इसी के तहत साइबर पुलिस थाना राजसमंद ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के अनुसार- म्यूल अकाउंट ठगो को उपलब्ध कराने पर पुलिस ने जगदीश दास, भावेश सरगरा और राकेश माली को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी हाउसिंग बोर्ड के निवासी हैं। आरोपियों ने ठगी की राशि जमा करवाने के लिए अपने बैंक खाते उपलब्ध करवाए थे और साइबर ठगों को खाते बेचकर नकद राशि निकासी करने का कार्य करते थे।

पुलिस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से प्राप्त सूची और तकनीकी विश्लेषण के बाद आरोपियों की पहचान की गई। आरोपियों के खिलाफ साइबर ठगी से संबंधित साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading