![]()
जयपुर के सोडाला इलाके में स्थिति का अपार्टमेंट में शुक्रवार देर रात बदमाशों के घुसने का मामला सामने आया है। चोरी की नीयत से बदमाशों ने फ्लैट का गेट तोड़ने का प्रयास किया। जाग होने के दौरान पकड़े जाने के डर से वहां से भाग निकले। सोडाला थाना पुलिस अपार
पुलिस ने बताया कि सोडाला इलाके में अलसीसर अपार्टमेंट में बदमाश शुक्रवार रात घुसे थे। चोरी की नीयत से घुसे तीनों बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था और वह अपने साथ एक बैग में औजार लेकर आए थे। अपार्टमेंट में घुसे बदमाशों ने सुने पड़े एक फ्लैट को निशाना बनाया।
बदमाशों ने रेकी के बाद फ्लैट के गेट को तोड़ने का प्रयास किया। करीब 10 मिनट तक औजारों से बदमाश गेट तोड़ने की कोशिश करते रहे। इस दौरान अपार्टमेंट के लोगों के जागने का पता चलने पर बदमाश पकड़े जाने के डर से भाग निकले। अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोरों की करतूत कैद हो गई। सुबह लोगों के फ्लैट के गेट को देखकर चोरी के लिए आए बदमाशों का पता चला। सीसीटीवी फुटेज खंगाने पर नकाबपोश बदमाशों की करतूत देखकर सोडाला थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments