☜ Click Here to Star Rating


अजमेर में एक महिला की डिलीवरी के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के परिवार ने जनाना अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। परिवार ने क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस से इस मामले में कार्रवाई करने की

.

मृतक महिला का नवजात शिशु भी गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती है। परिवार का आरोप है कि जनाना अस्पताल के डॉक्टरों ने गलत तरीके से ऑपरेशन किया, जिसके कारण खून नहीं रुक रहा था।

कोटड़ा बैरवा बस्ती निवासी त्रिलोक बेरवा ने बताया कि उनकी पत्नी, पूजा बैरवा (30), गर्भवती थीं। डिलीवरी के लिए उन्हें 16 सितंबर को जनाना अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 17 सितंबर को ऑपरेशन के ज़रिए एक लड़का हुआ। ऑपरेशन के बाद पूजा को ब्लीडिंग शुरू हो गई और बाथरूम बंद हो गया।

पति ने बताया कि इसकी सूचना उनके द्वारा डॉक्टर संध्या चौधरी और नर्सिंग स्टाफ को दी गई। डॉक्टर के द्वारा ऑपरेशन करने की बात कही गई थी। बाद में डॉक्टर और स्टाफ ने उसे एक खाली पेपर पर साइन करवा लिए।

परिवार और समाज के लोगों ने जेएलएन अस्पताल की मॉर्च्युरी में इकट्ठा हो गए। डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

परिवार और समाज के लोगों ने जेएलएन अस्पताल की मॉर्च्युरी में इकट्ठा हो गए। डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ी पति ने आरोप लगाया कि 18 सितंबर को एक और ऑपरेशन किया गया, जिससे पत्नी पूजा की हालत बिगड़ गई। उसे जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया, जहां भर्ती होने के कुछ दिन बाद, 26 सितंबर को उसकी मौत हो गई। उनकी पत्नी की मौत डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हुई। पूजा बैरवा की मौत की सूचना मिलने के बाद, परिवार और समाज के लोग जेएलएन अस्पताल की मॉर्च्युरी पर इकट्ठा हो गए। डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी क्रिश्चियन गंज थाने के एएसआई सूरज कुमार ने बताया कि पूजा बैरवा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पति की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।मामले की जांच की जा रही है।

शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल सामरिया ने कहा कि उन्हें अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में जनाना अस्पताल की अधीक्षक डॉ. पूर्णिमा पचौरी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading