☜ Click Here to Star Rating


केंद्रीय विद्यालय नंबर 5 जयपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह से मनाया गया। विद्यालय प्राचार्य राघवेंद्र लालसंतानियां को एनसीसी और स्काउट गाइड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। झंडारोहण और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

.

कक्षा नवीं की छात्रा उन्नति शास्त्री ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए हिंदी में भाषण दिया। प्रथम कक्षा की आदिका जैन ने देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। बारहवीं कक्षा के शौर्य खंडेलवाल ने अंग्रेजी में देश के लिए किए गए बलिदानों पर भाषण दिया।

बारहवीं कक्षा के शौर्य खंडेलवाल ने अंग्रेजी में देश के लिए किए गए बलिदानों पर भाषण दिया।

बारहवीं कक्षा के शौर्य खंडेलवाल ने अंग्रेजी में देश के लिए किए गए बलिदानों पर भाषण दिया।

विद्यालय की छात्राओं ने उत्तराखंडी नृत्य ‘चराया रे’ की प्रस्तुति दी। कक्षा आठवीं की झनक शर्मा ने ‘ए मजहब’ कविता सुनाई। कक्षा 11 के विदित अगरवाल ने सभी को भारत मानक संस्थान की प्रतिज्ञा दिलवाई।

प्राचार्य ने छात्र योमन बंशीलाल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर U-17 कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित किया। केवीएस राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। स्काउट गाइड के आठ विद्यार्थियों को राज्य पुरस्कार मिला और एक विद्यार्थी ने राष्ट्रीय जंबूरी में भाग लिया।

प्राचार्य ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। उप प्राचार्य के.आर. मीना ने सभी बच्चों और अभिभावकों को मिठाई वितरित की। कार्यक्रम का संचालन ज्योति राजपुरोहित और मनीषा चौधरी के मार्गदर्शन में हुआ।

कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों तथा शिक्षकों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया।

कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों तथा शिक्षकों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया।

वहीं स्टेप वाइज इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगतपुरा में 79 वे स्वतंत्रता दिवस और कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या कृष्णा शर्मा ने विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण और राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। ज्योत जलाकर कृष्ण आरती के साथ वातावरण मंत्र मुग्ध हो गया। इस उत्सव में सभी बच्चों ने दोगुने उत्साह के साथ अपना सहयोग दिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading