![]()
चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी।
सीकर जिले की दादिया पुलिस और डीएसटी टीम को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिन्होंने 1 अगस्त को सीकर के पूर्व भाजपा सांसद सुमेधानंद सरस्वती के आश्रम में चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नीमकाथाना इलाके से पकड़ा गया। सीकर पुलिस के द्वारा आ
दादिया थाना SHO इंस्पेक्टर बुद्धिप्रसाद ने बताया कि 1 अगस्त को सत्यवीर सिंह ने मुकदमा दर्ज करवाया कि वह वैदिक आश्रम पिपराली में रहता है। जो वहां पर पिछले करीब 25 सालों से सेवा और देखरेख का काम कर रहा है। 1 अगस्त को जब वह सुबह उठा तो उसने देखा कि आश्रम के गैराज में खड़ी इनोवा गाड़ी के पास सामान बिखरा हुआ है।
जब सत्यवीर ने पास जाकर देखा तो गाड़ी खुली हुई थी। गाड़ी से पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती के कई डॉक्यूमेंट्स भी गायब थे। वहां पास ही एक मोटरसाइकिल भी खड़ी थी जिसमें कोई नकली चाबी लगी हुई थी। ऐसे में सत्यवीर को चोरी होने का शक हुआ। फिर उसने आश्रम के कमरों में जाकर देखा तो वहां भी सामान बिखरा हुआ था। जब सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो पता चला कि आश्रम में रात 3 बजे एक चोर आया था। जो दीवार फांदकर अंदर घुसा। मुंह पर काला कपड़ा लगाकर उसने हाथों में लोहे की रोड जैसा धारदार हथियार भी ले रखा था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में इन्वेस्टिगेशन शुरू किया।
आरोपी की तलाश में सीकर और झुंझुनू के करीब 150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। इसके बाद आज मामले में आरोपी धुड़ाराम उर्फ कांडा उर्फ गांडा (25) पुत्र मिक्षा निवासी लुहारवास को नीमकाथाना इलाके में दबिश देकर पकड़ा गया।
आरोपी की तलाश में DST टीम के कांस्टेबल सुभाष की अहम भूमिका रही। आरोपी नीमकाथाना बाईपास के पास किसी रेस्टोरेंट पर अंडे की सब्जी बनवाने के लिए आया था। यहां से ही पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी की चोरी की आदतों और नशे की लत से परेशान होकर उसे उसकी पत्नी छोड़कर चली गई। अभी उसके एक गर्लफ्रेंड है। आरोपी के खिलाफ चोरी जैसे 9 मामले पहले से दर्ज हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments