☜ Click Here to Star Rating


टोंक में कोचिंग संस्थान से घर जा रही 13 साल की नाबालिग को तेजाब फेंकने की धमकी देने, जबरन निकाह करने का दबाव बनाने और कोचिंग संचालक को पीटने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। संभावित ठिकानों पर

.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को निवाई अवकाश कालीन कोर्ट निवाई में रविवार को पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। अब दोनों को 30 सितंबर को पेश किया जाएगा।

पुलिस दोनों आरोपियों को मौके पर भी लेकर गई। यहां से दोनों से सीन रिक्रिएट करवाया गया।

कोतवाली सीआई भंवर लाल वैष्णव ने बताया- इस मामले में 5 नामजद आरोपियों में से दो आरोपी ताहिर (19) पुत्र वहीद मेवाती निवासी बाडा जेरे किला थाना सदर टोंक व फाईज मियां (19) पुत्र राशिद मियां पठान निवासी गड्डा पहाडिया टोंक हाल फातिमा मस्जिद के पास जखीरा टोंक को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने 2 दिन की रिमांड दी है, इसके बाद 30 को फिर से दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सीआई ने बताया- इस मामले में पुलिस पूरी सतर्कता से लगी हुई है। जल्द अभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।

तस्वीर, कोचिंग के बाहर की है। आरोपियों ने कोचिंग संचालक को बाहर निकाल कर पीटा था।

तस्वीर, कोचिंग के बाहर की है। आरोपियों ने कोचिंग संचालक को बाहर निकाल कर पीटा था।

कोचिंग में घुसकर की थी मारपीट

मामला शुक्रवार शाम का था। कोचिंग संस्थान से निकली 13 साल की नाबालिग को समुदाय विशेष के 5 युवकों ने रास्ते में रोक लिया था। नाबालिग का आरोप था कि इन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और धमकी दी कि धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करेंगे। उनकी बात नहीं मानी तो चेहरे पर तेजाब फेंक देंगे और किडनैप कर लेंगे।

इसके बाद नाबालिग जैसे-तैसे भाग कर अपने कोचिंग सेंटर पहुंची तो लड़के भी वहां पहुंच गए। कोचिंग संचालक ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसको भी पीटा। इन युवकों ने कोचिंग कैंपस में तोड़फोड़ की और जमकर हंगामा किया। जो सामने आता उसे पीटते। नाबालिग ने शुक्रवार रात को 5 नामजद समेत कुल 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने टोंक से 5 KM दूर नेशनल हाईवे-52 (जयपुर-कोटा) के पास बाड़ा तिराहे पर 1 घंटे तक धरना देकर प्रदर्शन किया था।

घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने टोंक से 5 KM दूर नेशनल हाईवे-52 (जयपुर-कोटा) के पास बाड़ा तिराहे पर 1 घंटे तक धरना देकर प्रदर्शन किया था।

युवकों ने नाबालिग को धमकाया- धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करेंगे:नहीं मानी तो तेजाब डाल देंगे; कोचिंग संचालक ने विरोध किया तो लात-घूंसों से पीटा

टोंक में कोचिंग संस्थान से निकली 13 साल की नाबालिग को समुदाय विशेष के 5 युवकों ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि इन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और धमकी दी कि धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करेंगे। उनकी बात नहीं मानी तो चेहरे पर तेजाब फेंक देंगे और किडनैप कर लेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading