☜ Click Here to Star Rating



जयपुर के नाहरगढ़ पहाड़ी पर आज एक नर कंकाल मिलने से हडकंप मच गया। पहाड़ी पर घूमने पहुंचे युवकों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे कर पहाड़ी पर नर कंकाल होने की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर नाहरगढ़ थाना पुलिस की टीम को मौके पर भेजी गई। करीब 100 फीट गहरी

.

एडिशनल डीसीपी नॉर्थ बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि नाहरगढ़ इलाके में नरसिंह कॉलोनी के पास पहाड़ी पर घूमने पहुंचे युवकों ने खाई में नरकंकाल होने की जानकारी दी। जिस पर टीम को मौके पर भेजा कर चैक किया गया तो पता चला कि करीब 1 माह पुराना नर कंकाल मौके पर हैं। जिस के बाद सिविल डिफेंस और एफएसएल की टीम को भी जानकारी दी गई हैं। जिस के बाद कंकाल को एसएमएस मोर्चरी में रख दिया गया। कंकाल के शरीर के कुछ चीजे मिली जिस में जिंस की पेंट,शर्ट,नये जूते जिन के आधार पर कंकाल की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा हैं।

अगर यह मृतक किसी की साथ पहाड़ी पर गया है तो उस के साथ वालों ने पुलिस को इस की मिसिंग होने की जानकारी दी होगी। इसी बात को चैक कराया जा रहा हैं नाहरगढ़ और ब्रह्मपुरी थाना पुलिस इस पर काम कर रही हैं। हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार की कोई जानकारी सामने नहीं हैं। डीएनए लेकर आगे की जांच शुरू की जाएगी।

स्थानीय निवासी मुकेश मीणा ने बताया कि कॉलोनी के पीछे पहाड़ी की तलहटी में यह नरकंकाल मिला हैं। हो सकता है कि पैर फिसलने से यह नीचे गिर गया हो जिस से इस की मौके पर मौत हो गई हैं। कॉलोनी के लोगो को भी यहां पर डैड बॉडी होने से कोई बदबू नहीं आई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading