महावीर सिंह कन्डेरे ने बताया कि जल्द ही पूरे राजस्थान में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी।
जयपुर में आयोजित कंडेरा समाज के एक कार्यक्रम में महावीर सिंह कन्डेरे को कन्डेरे समाज समिति राजस्थान का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह नियुक्ति सर्वसम्मति से कन्डेरे समाज समिति भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश चन्द कन्डेरा द्वारा की गई।
इस अवसर पर उपस्थित समाज बंधुओं और महिला कार्यकर्ताओं ने महावीर सिंह कन्डेरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उनकी नियुक्ति से समाज में उत्साह का माहौल है।
नवनियुक्त कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष महावीर सिंह कन्डेरे ने समाज की एकता, शिक्षा और रोजगार पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने महिलाओं के सम्मान पर बात करते हुए कहा कि जिस घर में नारी का सम्मान होता है, उस घर और परिवार में कभी कोई कमी नहीं होती। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को सम्मान देने का आह्वान किया।
महावीर सिंह कन्डेरे ने बताया कि जल्द ही पूरे राजस्थान में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही, प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा और शपथ ग्रहण समारोह भी शीघ्र आयोजित किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments