☜ Click Here to Star Rating


कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल मौजूद रहे।

वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर शनिवार को जयपुर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसे संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि किसी कांग्रेसी की हिम्मत नहीं होनी चाहिए कि आपको आकर कुछ कहे सके। उसका कान मरोड़ दो। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय

.

दरअसल, जयपुर के वैशाली नगर स्थित खंडेलवाल कॉलेज में शनिवार को एक राष्ट्र एक चुनाव के तहत छात्र प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने युवाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि देश जब आजाद हुआ तब एक साथ चुनाव होते थे। ये कांग्रेस के पाप है, जिन्होनें विचारधारा के साथ सरकार गिराने के काम किए। सरकार गिरने के बाद, बार – बार चुनाव होने लगे, बार बार चुनाव होने से पैसा बर्बाद होता है। ये सारा पैसा आपका है। इसलिए आप जागरुकता अभियान चलाएंगे।

कार्यक्रम में एबीवीपी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में एबीवीपी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि आज बयानों के गिरावट में कॉम्पिटिशन हो रहा है। जिस व्यक्ति ने अपने सारे जीवन को राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। विदेश में आज भारत का परचम लहराया, उसके लिए ओछी भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। बिहार में पीएम मोदी की मां के लिए क्या कहा गया। इस तरह की टिप्पणियों पर गुस्सा आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेसी नेता कहते है कुछ दिनों बाद लोग भूल जाते है। इस तरह के बयान देने की किसी कांग्रेस की हिम्मत नहीं होनी चाहिए। ऐसा कुछ बोले तो कांग्रेसी का आप लोग कान मरोड़ दो। किसी की हिम्मत नही होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि युवा हो जोश दिखाओ, अब जोश दिखाने का समय आ गया है। देश के धन को बर्बाद करने का काम कांग्रेस ने किया। कांग्रेस के नेताओं ने अपने घर भरने का काम किया, जबकि भारतीय जनता पार्टी की राजनीति कर रही है। वो स्वच्छ राजनीति कर रही हैं।

कांग्रेस की ओर से बिहार में वोटर लिस्ट को लेकर उठाई जा रहे सवालों पर राठौड़ ने कहा कि जो लोग बांग्लादेश और पाकिस्तान से आगे हैं। उनको तो वोट डालने का अधिकार नहीं दिया जा सकता। चुनाव आयोग निष्पक्षता के साथ वाटर लिस्ट पर काम कर रहा है। कांग्रेस से गुमराह करने के लिए अनर्गल बयान बाजी कर रही है।

वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर प्रदेश बीजेपी द्वारा कार्यक्रम के आयोजन किया गया था।

वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर प्रदेश बीजेपी द्वारा कार्यक्रम के आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि पांच साल में अलग – अलग चुनाव के बीच 300 दिन से ज्यादा आचार संहिता लगी रहती है। यानि पांच साल की सरकार में एक साल ऐसे ही निकल जाता हुआ। आज मुख्य मुद्दा चुनाव जीतना नहीं है, चुनाव जीतने के बाद जनता के लिए हम क्या कर पा रहे हैं, यह होना चाहिए।

बंसल ने कहा कि भारत को यदि आर्थिक शक्ति बनना है, तो अनावश्यक खर्चों को रोकना होगा। बार – बार चुनाव होने से अर्थव्यवस्था पर दबाव आता है। एक करोड़ लोग देश के चुनाव में लगते हैं, चुनाव के तीन महीनों तक कोई काम नहीं होता है। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव देश का मुद्दा है, ये कोई पॉलिटिकल एजेंडा नहीं है। पीएम मोदी जी का एजेंडा नहीं है। देश के लिए ये अभियान बहुत बड़ा रिफॉर्म होने वाला है।

बंसल ने कहा कि बंगाल से कुछ लोग बाहर से आकर वोटर लिस्ट में घुस गए है, उन्हें बाहर निकालने का समय है। वोटर अधिकार रैली से कांग्रेस देश में भ्रम फैलाने का काम कर रही है। लेकिन आने वाले दिनों में वन इलेक्शन वन वोटर लिस्ट होगी। 2047 का आप लोग विकसित भारत देखेंगे। ट्रंप टैरिफ पर बंसल ने कहा कि अमेरिका भारत पर टैरिफ लगाता है, लेकिन पहली बार इसके खिलाफ भारत खड़ा हुआ है। भारत किसी की दादागिरी के आगे नहीं झुकेगा। अमेरिका की धरती पर पहली बार भारत माता की जयकारे लगे हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading