राजस्थान से आ रहे खोये का सैंपल लेते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।
लुधियाना में आज स्वास्थ्य विभाग ने एक बस को रोककर जांच की। विभाग के पास गुप्त सूचना थी कि राजस्थान से आ रही बस में 600 किलो के करीब खोया, सोन पापड़ी और रसगुल्ले लाए जा रहे हैं। टीम ने रेड कर बस की चेकिंग की तो खोया, सोन पापड़ी और रसगुल्ले जब्त कर लिय
यह दूध से बने उत्पाद और मिठाइयां त्योहारी सीजन के मद्देनजर लुधियाना के विभिन्न स्थानों पर सप्लाई के लिए लाई जा रही थी।

सोन पापड़ी चैक करती डीएचओ डा. अमरजीत कौर।
ऐसी मिठाइयां लोगों की सेहत के लिए खतरा- अमरजीत कौर
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत कौर ने कहा आज यह कार्रवाई की गई है। टीम ने बस की जांच की और पाया कि ये खाद्य पदार्थ ऐसे हालातों में रखे गए थे, जो उनकी गुणवत्ता और सार्वजनिक सेहत के लिए खतरा पैदा कर सकते थे।
डॉ. अमरजीत कौर ने बताया कि हमें विश्वसनीय सूचना मिली थी कि राजस्थान से लुधियाना मिलावटी और संभवतः असुरक्षित खाद्य सामग्री लाई जा रही है। हमारी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यह पूरा माल जब्त कर लिया, इससे पहले कि इसे त्योहारी सीजन में बाजार में बेचा जाता। हमारे लिए नागरिकों की सेहत और सुरक्षा सर्वोपरि है।

राजस्थान से सप्लाई हुआ खोया।
सैंपल लैबोरेटरी में टेस्ट के लिए भेजे उन्होंने कहा कि जब्त किए गए खोये, सोन पापड़ी और रसगुल्ले को स्थानीय मिठाई दुकानों और भोजनालयों में सप्लाई किया जाना था। बरामद किए गए माल के सैंपल लैबोरेटरी में जांच के लिए भेज दिए गए हैं, ताकि उनकी गुणवत्ता और मिलावट की जांच की जा सके।
त्योहारी मांग को देखते हुए, विभाग ने लुधियाना और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी और सख्ती बढ़ा दी है। यदि कोई व्यक्ति या व्यवसाय असुरक्षित खाद्य सामग्री के वितरण या बिक्री में शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि वे खाद्य सुरक्षा दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें और केवल प्रमाणित और लाइसेंसधारी स्रोतों से ही सामग्री खरीदें। नागरिकों से भी अनुरोध है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध या अनहाइजेनिक खाद्य सामग्री मिले तो तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments