☜ Click Here to Star Rating



भेड़-बकरी बेचने के बहाने कॉल कर युवक को बुलाया और मारपीट कर रुपए, मोबाइल और बाइक छीन ली।

हनुमानगढ़ में भेड़-बकरी बेचने के बहाने कॉल कर युवक को बुलाने और मारपीट कर रुपए, मोबाइल और बाइक छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गोलूवाला पुलिस थाना में तीन लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया गया है।

.

पुलिस के अनुसार छिन्द्रपाल (40) पुत्र लालचन्द बाजीगर निवासी वार्ड 11, घमूड़वाली जिला श्रीगंगानगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह भेड़-बकरी बेचने-खरीदने का व्यापार करता है। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे उसके मोबाइल पर सुखवीर उर्फ सुखा सिंह निवासी गुरुसर मोडिया ने कॉल किया और कहा कि उन्हें भेड़-बकरियां बेचनी हैं। वह चक 29 एमओडी ए में मुखराम मेघवाल के खेत के पास आ जाए। सुखवीर उर्फ सुखा सिंह के बार-बार कॉल करने पर वह अपनी बाइक लेकर दोपहर करीब 2 बजे मुखराम मेघवाल के खेत के पास पहुंचा तो वहां तीन लड़के बैठे थे। इन लोगों ने उसकी बाइक रुकवा ली। इसके बाद सुखवीर उर्फ सुखा सिंह ने उसका हाथ मरोड़ दिया। दो अन्य लड़कों ने उसकी जेब में से भेड़-बकरियां खरीदने के लिए पर्स में रखे 25 हजार रुपए और मोबाइल छीन लिया। उसने शोर मचाया तो पड़ोस से एक महिला और एक पुरुष भाग कर आए।

तीनों लोग लोहे का हथियार लहराते हुए उसकी बाइक लेकर गुरुसर मोडिया की तरफ फरार हो गए। फिर उसने पता किया तो जानकारी मिली कि उक्त तीनों सुखवीर उर्फ सुखा सिंह पुत्र गुरदीप सिंह, अमरजीत सिंह पुत्र सोहन सिंह, चन्नु उर्फ चरणप्रीत पुत्र हरनेक सिंह निवासी गुरुसर मोडिया हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच कैंचियां चौकी प्रभारी एएसआई विजेन्द्र नेहरा को सौंपी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading