☜ Click Here to Star Rating


भास्कर न्यूज | सिरोही/ माउंट/ आबूरोड

.

माउंट में अगस्त में हुए हादसों के बाद पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर बरती जा रही सख्ती कुछ पर्यटकों को रास नहीं आ रही है। गुजरात के वड़नगर से माउंट घूमने आए स्टूडेंट्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कर माउंट पुलिस द्वारा सख्ती के नाम पर परेशान करने और गाड़ी के कागजात होने के बावजूद लॉकअप में रखने का आरोप लगाया। इधर पुलिस ने इन युवकों को ना कहने के बाद भी झरने में जाकर नहाने के फोटो उपलब्ध करवाए हैं।

इधर, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर माउंट आबू पुलिस द्वारा पर्यटकों के साथ की जा रही बदसलूकी के खिलाफ मुख्यमंत्री से कार्रवाई का आग्रह किया है। उन्होंने लिखा है कि माउंट आए गुजरात वड़नगर के मेडिकल स्टूडेंट्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर माउंट पुलिस की करतूत सामने लाई है। उन्होंने लिखा कि पर्यटक जैसे ही राजस्थान की सीमा में प्रवेश करते हैं तो यातायात पुलिस, दूसरी पुलिस जो वसूली करती है, वह शर्मनाक है। पर्यटकों के साथ आए दिन लूट हो रही है। इस मामले में माउंट पुलिस का कहना है कि माउंट में भारी बारिश के चलते झरने तेज गति से बह रहे थे। तीनों स्टूडेंट्स झरने में नहा रहे थे। मना किया तो वे नहीं माने। इससे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया था।

^भारी बारिश के कारण माउंट आबू में सभी झरने और नाले तूफान पर थे। ऐसे में तीनों युवक नदी में नहाने गए थे, जिन्हें नहाने से रोका तो वह लोग नहीं माने, जिस पर शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पैसे मांगने का आरोप भी झूठा है। मौके पर ड्यूटी ऑफिसर ने तीनों से गाड़ी के कागजात मांगे तो उनके पास गाड़ी के दस्तावेज नहीं पाए गए, जिस पर नियम अनुसार चालान बनाकर उन्हें चालान की रसीद दी गई थी।

– गोमाराम जाट, सीओ माउंट

बीएन कॉलेज उदयपुर के प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह पुत्र देवी सिंह केवड़ी जिला अजमेर मूल निवासी हाल उदयपुर दो छात्र एवं दो छात्राओं के साथ 23 अगस्त की सुबह 11 बजे गुरुशिखर से शेरगांव की ओर ट्रैकिंग के लिए रवाना हुए थे, जिनके साथ गाइड भी साथ था। ट्रैकिंग के समय गाइड भी साथ था। प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह थोड़ा आगे निकल गए जहां 23 अगस्त 2025 की शाम करीब 4.30 वे आपस में बिछड़ गए। उनके बिछड़ने के बाद प्रशासन, पुलिस व अन्य टीमों ने 45 घंटे बाद ढूंढा था। 7 अगस्त 2022 : झुंझुनूं के प्राइवेट कॉलेज के शिक्षक माउंट आबू घूमने आए थे, जहां जंगल कॉर्नर रेस्टोरेंट के पास बहते बरसाती पानी में सेल्फी लेने के लिए उतरे थे। उस वक्त पैर फिसलने से एक व्यक्ति पानी में गिरा, जिसे बचाने के लिए दूसरा व्यक्ति भी पानी में गिर गया। दोनों की डूबने से मौत हो गई थी।

23 जून 2022 : पाली से माउंट घूमने आए दो टूरिस्ट की जंगल कॉर्नर रेस्टोरेंट के करीब 15 मीटर की दूरी पर बरसाती झरने में नहाने के लिए पानी मे उतरे थे। तब पैर फिसलकर पानी मे गिरने से डूबकर मृत्यु हो गई थी। 1 अगस्त 2025 : अहमदाबाद से घूमने आए विपिन भाई पटेल पुत्र जयंती भाई पटेल उम्र 49, निवासी अहमदाबाद आरना हनुमानजी मंदिर के आगे सड़क किनारे रुककर पहाड़ियों में चल रहे झरने के साथ एवं वादियों के साथ सेल्फी ले रहे थे।

सेल्फी लेने के दौरान विपिन भाई पटेल का संतुलन बिगड़ा और करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। 16 अगस्त 2025 : जय प्रकाश जाखड़ पुत्र बंशीलाल जाखड़, उम्र 20 निवासी कालवाड़ रोड, झोटवाड़ा जयपुर की पानी मे डूबने से मृत्यु हुई थी। पांच दोस्त हिमांशु पारीक, श्याम पारीक, चिराग सोनी, अभिषेक यादव जयपुर से आबूपर्वत घूमने आए थे।

आबू पर्वत टोल नाके से थोड़ा सा पहले मुख्य रोड से नीचे की तरफ जो पानी का नाला बह रहा है, उसके पास गए, जिस पर जयप्रकाश का पैर स्लिप होने से वह गहरे पानी में चला गया, उसको बचाने के लिए उसके दो दोस्त भी अंदर कूदे, लेकिन पानी गहरा होने वे तो वापस बचकर बाहर आ गए, लेकिन जयप्रकाश अंदर डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading