दुकान के अंदर चोरी करते दिखे चोर।
अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के तिजारा पुलिया रोड पर सोमवार देर रात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया। जिनमें दो मेडिकल स्टोर व एक किराना दुकान है। दो मेडिकल स्टोर से 10 से 12 हजार रुपए व दवाएं ले गए। लेकिन किराना की दुकान का ताला नहीं टूटा।
किशोर मेडिकल संचालक किशोर ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे बगल दुकानदार ने फोन कर बताया कि आपकी शटर टूटी पड़ी है। उसके बाद मौके पर आकर देखा तो सामान बिखरा मिला। गल्ले से करीब 6 हजार रुपए ले गए। दुकान से कई हजार रुपए की दवा भी ले गए। वहीं दूसरे रिद्धी सिद्धी मेडिकल स्टेार संचालक संजय ने बताया कि उनके पिता सुबह दुकान खोलने आए तो शटर उखड़ी मिली। अंदर देखा तो सामान बिखरा मिला। गल्ले से 5 हजार रुपए ले गए।

चोरी के बाद दुकान में फैला सामान।
इसके अलावा किराना दुकानदार का कहना है कि दुकान की शटर तोड़ने की कोशिश की। हमें भनक लगी तो मौके पर आए। तब चोर भाग गए। लेकिन चोरी नहीं हो सकी। CCTV में चोर दिखे हैं। जिसके बारे में पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस ने तीनों दुकानों का मौका मुआयना किया है।

तिजारा रोड पर एक मेडिकल स्टोर की दुकान का इस तरह शटर काटा गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments