☜ Click Here to Star Rating


सलूंबर एडीएम राजलक्ष्मी गहलोत ने छात्राओं से पूरी जानकारी ली।

सलूंबर में एक सरकारी स्कूल में मंगलवार को मिड डे मील खाने के बाद 40 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी-दस्त और चक्कर आने लगे। सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चों को परोसे गए खाने में छिपकली गिर गई थी।

.

घटना लसाड़िया के डाईखेड़ा में राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल की है। सूचना पर चिकित्सा विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही सलूंबर जिला कलेक्टर अवधेश मीणा भी अस्पताल पहुंचे।

लसाड़िया अस्पताल में सलूंबर जिला कलेक्टर अवधेश मीणा बच्चों के बारे में डॉक्टरों से जानकारी लेते हुए।

लसाड़िया अस्पताल में सलूंबर जिला कलेक्टर अवधेश मीणा बच्चों के बारे में डॉक्टरों से जानकारी लेते हुए।

खाना खाते ही नीचे गिरे बच्चे जानकारी के अनुसार- बच्चों के लिए बनाए गए खाने की दाल में छिपकली गिर गई थी। जैसे ही बच्चों ने खाना खाया वो बेहोश होकर गिर पड़े। ऐसे में दाल को चेक किया तो, उसमें छिपकली दिखाई दी थी। स्कूल में सलूंबर एडीएम राजलक्ष्मी गहलोत भी पहुंचीं। यहां पेरेंट्स और स्कूल स्टाफ से बातचीत की। उ एक छात्रा ने उनको बताया कि छिपकली देखी थी।

धरियावद विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार रहे कन्हैया लाल मीणा ने बताया- उनको ग्रामीणों ने सूचना देकर बताया की स्कूल में बच्चे बीमार हो गए और दाल में छिपकली थी।

लसाड़िया अस्पताल में बच्चों का उपचार किया गया।

लसाड़िया अस्पताल में बच्चों का उपचार किया गया।

लसाड़िया के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पवन रावल ने बताया कि स्टाफ और ग्रामीणों की मदद से सबसे पहले बच्चों को अस्पताल ले गए। बच्चों को उल्टी, पेट दर्द की शिकायत सामने आई। जांच के आदेश दे दिए हैं। खाने में छिपकली देखने की दो स्टूडेंट ने शिकायत की और जो खाना परोसने वाला है, उसने भी छिपकली देखी थी।

इनपुट – करण औदिच्य

ये खबर भी पढ़ें…

मिड-डे मील खाने के बाद 49 बच्चे बीमार:आलू की सब्जी और रोटी खाने के बाद उल्टी हुई

दौसा के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील में आलू की सब्जी और रोटी खाने के बाद 49 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी और पेट दर्द होने लगा तो बच्चों को पहले क्लास रूम में ही लेटा दिया गया। जब हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो नांगल राजावतान के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। पूरी खबर पढ़ें…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading