पोखर के पास बैठे पिता को पता नहीं लगा बच्चा खेलते समय पोखर में गिर गया।
भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके में एक 5 साल के बच्चे की पोखर में डूबने से मौत हो गई। आज पोखर में करीब 1 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बच्चे के शव को बाहर निकाला गया। बच्चा कल से लापता था। परिजन बच्चे के अपहरण होने के शक जता रहे थे। पुलिस ने बच्चे को पो
खेलते समय पोखर में गिरा बच्चा
चिकसाना थाने के ASI सुरेंद्र सिंह ने बताया की कल धर्मवीर निवासी हथैनी थाने आया उसने बताया की मेरा 5 साल का बच्चा वीरू कहीं खो गया है। या उसका किसी ने अपहरण कर लिया है। वह मिल नहीं रहा। जिसके बाद पुलिस ने देर रात ही बच्चे को गांव के आसपास के इलाके में ढूंढा लेकिन, बच्चे का कुछ पता नहीं लगा। परिजनों से पूछताछ की तो, पता लगा की वीरू अपने पिता धर्मवीर के साथ घर के पास वाली पोखर पर गया था। पिता पोखर पास स्थित पेड़ के नीचे ग्रामीणों से बात कर रहा था।

SDRF की टीम ने 1 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद शव को निकाला बाहर।
पिता को बेटे के पोखर में गिरने का पता नहीं लगा
जिसके बाद धर्मवीर वहां से आ गया था। जब उसने घर आकर वीरू के बारे में पूछा तो, पता लगा की वीरू घर नहीं है। धर्मवीर ने कहा की हमें आशंका है हमारे बेटे का किसी ने अपहरण कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने शक जताया की वीरू खेलते समय पोखर में गिर गया होगा। धर्मवीर ने कहा की ग्रामीणों ने पोखर में भी वीरू को ढूंढा लेकिन, वह पोखर में नहीं है।
SDRF की टीम सर्च ऑपरेशन चलाकर बच्चे को बाहर निकाला
जिसके बाद आज पुलिस ने SDRF की टीम बुलाकर पोखर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब 1 घंटे की कोशिश के बाद वीरू का शव पोखर में मिला। जिसके बाद उसके शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments