![]()
झालावाड़ के सुनेल कस्बे में करंट की चपेट में आने से एक 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
झालावाड़ के सुनेल कस्बे में करंट की चपेट में आने से एक 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी मनन राठौड़ घर के पास साइकिल चला रहा था। साइकिल का संतुलन बिगड़ने से वह पानी से भरे गड्ढे में गिर गया।
गड्ढे में विद्युत निगम की चालू लाइन का टूटा तार पड़ा था। करंट लगने से मनन की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने बच्चे को गड्ढे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मनन के पिता रेलवे में कार्यरत हैं। उसकी माता सुनेल ब्लॉक के शिक्षा विभाग में काम करती हैं। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक छा गया। स्थानीय लोगों ने बिजली निगम की लापरवाही के विरोध में सड़क जाम कर दिया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विद्युत निगम की लापरवाही से लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments