![]()
पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में साढ़े 6 महीने से फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में साढ़े 6 महीने से फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस ने 2 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है
बिछीवाड़ा थाना अधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि 31 जनवरी को पुलिस ने राजस्थान-गुजरात के रतनपुर बॉर्डर पर नाकेबंदी के दौरान एक ट्रक की तलाशी ली। ट्रक से कूलर की आड़ में छिपाकर रखी हरियाणा निर्मित 254 पेटी शराब बरामद की थी। वहीं ट्रक ड्राइवर कुलवंत यादव को गिरफ्तार कर लिया था।
मामले में पुलिस ने शराब तस्कर राजेश कुमार उर्फ टुल्लू यादव पुत्र कृष्ण कुमार यादव निवासी कापड़ियावास थाना धारूहेड़ा जिला रेवाड़ी हरियाणा को नामजद किया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन आरोपी राजेश उर्फ टिल्लू फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस ने 2 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी की छानबीन करते हुए उसे हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसे पकड़कर डूंगरपुर लेकर पहुंची। आरोपी ने शराब तस्करी की बात कबूल कर ली है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments