☜ Click Here to Star Rating


करौली के मंडरायल में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत।

करौली के मंडरायल उपखंड में मंगलवार को अचानक बदले मौसम के कारण आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 भेड़ों की जान चली गई। ये घटनाएं क्षेत्र में हुई तेज बारिश के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर हुईं।

.

पहली घटना इमरतापुरा गांव में हुई, जहां लालसिंह मीना (36) पुत्र रामप्रसाद मीना की खेत में बाजरे की कटाई के दौरान मौत हो गई। औड सरपंच ज्ञानसिंह मीना ने बताया कि बारिश शुरू होने पर लालसिंह बाजरे की बालियां समेट रहा था, तभी अचानक बिजली उसकी छाती पर गिरी।

परिजनों द्वारा अचेत अवस्था में उपजिला अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टर डॉ. शेरसिंह मीना ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार, बिजली गिरने से लालसिंह के सीने में गंभीर घाव हुआ था।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयंतीलाल मीना के निर्देश पर मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया, जिसने ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. महेश कुमार मीना और पीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा की निगरानी में पोस्टमॉर्टम किया। इस बोर्ड में डॉ. शेरसिंह मीना, डॉ. संदीप और डॉ. मदनमोहन गुप्ता शामिल थे।

आकशीय बिजली की चपेट में आने से 16 भेड़ों की मौत हो गई।

आकशीय बिजली की चपेट में आने से 16 भेड़ों की मौत हो गई।

दूसरी घटना पसेला गांव में हुई, जहां आकाशीय बिजली गिरने से लगभग 16 भेड़ों की मौत हो गई। ग्रामीण विनोद गुर्जर पुत्र श्रीपत अपनी भेड़ों को हीरामन बाबा देवस्थान के पास जंगल में चरा रहा था। दोपहर में बारिश और गरज के साथ अचानक बिजली भेड़ों के झुंड पर गिरी, जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर तहसीलदार शीशराम पटवारी मानवेंद्र पाराशर के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। मौके पर ही रिपोर्ट तैयार की गई। पीड़ित किसान ने पुलिस और प्रशासन को आर्थिक सहायता के लिए प्रार्थना-पत्र दिया है। ग्रामीण करण सिंह गुर्जर, विरम सिंह, शिवचरण गुर्जर, राजेंद्र, राजवीर और सियाराम सहित अन्य ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading