☜ Click Here to Star Rating



सिरोही के रोहिड़ा थाना क्षेत्र में लेपर्ड के हमले में एक नाबलिग की मौत, युवक घायल।

सिरोही के रोहिड़ा थाना क्षेत्र में लेपर्ड के हमले में एक 16 साल की नाबालिग की मौत हो गई, एक युवक घायल हो गया। लेपर्ड ने ये हमले 16 घंटे के अंतर से किए। लेपर्ड के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

.

रोहिड़ा थाना अधिकारी माया पंडित ने बताया कि रोहिड़ा जोड़ में उथमेश्वर महादेव के पास रहने वाली विमला (12) पुत्री उजमाराम गमेती तीन अन्य लड़कियों के साथ में बकरियां चराने के लिए जंगल में गई थी। इसी दौरान पीछे से लेपर्ड ने उसे हमला कर दिया और गर्दन पर दांत गड़ा दिए। लेपर्ड उसे लेकर भागने लगा। चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक विमला की मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों की सूचना पर माैके पर पहुंची पुलिस शव को रोहिड़ा के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया, तथा वन विभाग को सुचना दी। गुरुवार को परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

रोहिड़ा थाना अधिकारी माया पंडित ने बताया कि बीते 16 घंटे के दौरान लेपर्ड ने दो लोगों पर हमला किया इसमें से एक युवक जख्मी हो गया जबकि बालिका की मौत हो गई।

लेपर्ड कहीं आदमखोर तो नहीं

पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व एक युवक का शव मिलने से लोगों में लेपर्ड के खाने की आशंका जताई थी। हालांकि, बाद में लोगों ने लेपर्ड के हमले से युवक के मरने से इनकार कर दिया था, लेकिन अब आदिवासी बालिका पर हमला करने तथा युवक को जख्मी करने वाले लेपर्ड को लेकर आशंका जताई जा रही हैं कि कहीं आदमखोर तो नहीं है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading