☜ Click Here to Star Rating


हल्दी घाटी रोड़ पर दिन में लेपर्ड दिखा, वीडियो आया सामने। 

राजसमंद के खमनोर क्षेत्र में दिन के समय सड़क पर लेपर्ड दौड़ता दिखा। लेपर्ड एक नहीं चार से पांच बार सड़क को क्रॉस करके वापस झाड़ियों में छुप जाता है। ये पूरा नजारा पास ही के एक दुकानदार ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

.

लेपर्ड को भागते देखा तो बनाया वीडियो

दरअसल, खमनोर से हल्दीघाटी जाने वाले रास्ते पर अरण्य बाग से कुछ ही दूरी पर लेपर्ड बार-बार सड़क क्रॉस करके एक साइड से दूसरी साइड आ रहा था। ये नजारा अरण्य बाग के पास एक दुकानदार त्रिलोक माली ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। पहली बार देखा तो तेज गति से लेपर्ड सड़क क्रॉस करके साइड में उतर गया।

सड़क क्रॉस करता लेपर्ड

सड़क क्रॉस करता लेपर्ड

बार-बार सड़क के इधर-उधर दौड़ा

बाद में फिर से उसी साइड से वापस सड़क क्रॉस कर आया। जब ये क्रम दो तीन बार देख लिया तो बाद में दुकानदार ने अंदाजा लगाया कि या तो शिकार के चक्कर में बार बार सड़क पार कर रहा है या कोई और वजह है। उसके बाद दुकानदार ने मोबाइल से लेपर्ड का विडियो बना लिया। जिसमें दो बार सड़क क्रॉस करते हुए दिखाई दे रहा है।

गनीमत रही हमला नहीं किया

अरण्य बाग के आसपास करीब 25-30 मकान बने हुए है लेकिन लेपर्ड से हमले की अभी तक कोई घटना सामने नही आई है। चारों ओर घना जंगल है। ओर यहां लेपर्ड का मूवमेंट आम बात है। ये विडियो गुरुवार को शाम पांच बजे का है। लेकिन गनीमत यह रही कि सड़क क्रॉस करते समय कोई वाहन सामने से नही आया जिससे कोई घटना नही हुई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading