हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर उदयपुर बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। वकीलों ने कोर्ट के बाहर टायर जलाते हुए विरोध जताया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में वकील जुलूस के रूप में कोर्ट से कलक्ट्री होते हुए देहली गेट पहुंचे।
इस दौरान हाईकोर्ट बेंच उदयपुर में स्थापित हो और लेके रहेंगे हाईकोर्ट बेंच.. जैसे नारे लगाए गए। इस दौरान कलेक्ट्री पर अहतियातन एएसपी उमेश ओझा, डीएसपी छगन पुरोहित, डीएसपी कैलाश खटीक सहित तीन से चार थानों के थानाधिकारी जाब्ते के साथ मौजूद थे। हालांकि वकीलों का जुलूस कलेक्ट्री पर नहीं रुका, वे सीधे कोर्ट में पहुंचे थे।

सैकड़ों की संख्या में वकील जुलूस के रूप में कोर्ट से कलक्ट्री होते हुए देहली गेट पहुंचे।
ऐसा लगता है जनप्रतिनिधि लाचार-बेबस हैं: शक्तावत उदयपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चन्द्रभान सिंह शक्तावत ने कहा कि कई सालों से हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं इसमें खासकर हमारे जनप्रतिनिधियों का रवैया उदासीन और निराशाजनक रहा है। शायद उनमें इतना पावर नहीं है। वो चाह रहे हैं कि हम उनको बार-बार नमन करें और बुलाएं। उन्हें अपना काम समझकर आगे आना चाहिए। ऐसा लगता है कि वे खुद लाचार और बेबस हैं जो हमें बता नहीं पा रहे है।
पूर्व महासचिव चक्रवती सिंह राव ने कहा कि मेवाड़ के सांसद और विधायकों की सेंट्रल तक सीधे पहुंच नहीं है। कमजोर नेतृत्व हमेशा जनता को नुकसान दता है इसका उदहारण हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर सामने हैं।

इस दौरान हाईकोर्ट बेंच उदयपुर में स्थापित हो और लेके रहेंगे हाईकोर्ट बेंच.. जैसे नारे लगाए गए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments