![]()
राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन किया।
राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन किया। शिक्षक संघ ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, शिक्षक संगठन ने सरकार पर उनकी 12 सूत्री मांगों को नजरअंदाज करने के आरोप लगाए। इसके साथ ही सरकार से मांगों को जल्द से
शिक्षक संघ शेखावत के नेता हेमंत खराड़ी के नेतृत्व में शिक्षक कलेक्ट्री के सामने इकट्ठे हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार को अपनी 12 सूत्री मांगे याद दिलाई। शिक्षकों ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों की स्थानांतरण प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू करने की मांग रखी।
वहीं, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से पूरी तरह से मुक्त करने की भी मांग दोहराई। शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को फिर से बहाल करने और प्रदेश में रिक्त पड़े एक लाख शिक्षकों के पदों पर जल्द से जल्द भर्ती करने की भी मांग रखी। इसके अलावा शिक्षकों के वेतन की संगतियों को दूर करने और सभी सरकारी स्कूलों में हिंदी और अंग्रेजी अनिवार्य के व्याख्याता के पद भरने की मांग रखी।
शिक्षक संगठन ने इन मांगों के पूरा नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments