![]()
मानसरोवर में एसएफएस चौराहे से पहले बी-2 बाईपास पर निगम ने 4 महीने पहले सीवर लाइन तो डाल दी, लेकिन सड़क बनाना भूल गया। बारिश के दौरान सड़क उखड़ गई और गड्ढे ही गड्ढे हो गए। 20 दिन से बारिश थमी थी, लेकिन सड़क नहीं बनाई।
अप्रैल में काम पूरा होने के बाद से ही 400 मीटर लंबा हिस्सा उखड़ा पड़ा है। गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। यहां से बी-2 बाईपास, न्यू सांगानेर रोड और शिप्रा पथ की ओर रोजाना करीब एक लाख वाहन गुजरते हैं। निगम ने रीको की तरफ से झूलेलाल मार्केट तक नई लाइन डाली थी।
कंक्रीट बिखरी, फिसल रहे दुपहिया कंक्रीट बिखरने से दुपहिया वाहन चालक आए दिन गिर रहे हैं। रामकृष्ण अपार्टमेंट विकास समिति के अध्यक्ष भवानी सिंह का कहना है कि सीवर लाइन को अपार्टमेंट से जोड़ना भी बाकी है। सड़क न बनने से हादसे बढ़ रहे हैं।
“निगम ने सीवर लाइन के साथ सड़क बनाने का टेंडर दिया था। यह सड़क ठेकेदार काे ही बनानी थी, लेकिन बारिश की वजह से नहीं बनाई, अब जल्द ही ठेकेदार से इसे पूरा करवाया जाएगा।” -पीयूष श्रीवास्तव, निगम एक्सईएन मानसरोवर जोन
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments