एजुकेशन फेस्ट ‘स्कून्यूज़ ग्लोबल एड-फेस्ट’ का शुभारंभ जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में हुआ।
एजुकेशन फेस्ट ‘स्कून्यूज़ ग्लोबल एड-फेस्ट’ का शुभारंभ जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में हुआ, जहां देश-विदेश के 750 से अधिक एजुकेटर्स, स्कूल प्रिंसिपल्स, डायरेक्टर्स और शिक्षाविद् एकजुट हुए। इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल में इस वर्ष ‘पर्पज ड्रिवन एजुकेशन – डि
फेस्ट के उद्घाटन अवसर पर उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, एयर वाइस मार्शल एचएस सिदाना, स्कून्यूज के सीईओ रवि संतलानी और धारव हाई स्कूल की चेयरपर्सन देवयानी जयपुरिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

फेस्ट के उद्घाटन अवसर पर उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ मौजूद रहे।
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अपने कीनोट संबोधन में कहा- जो चीज आर्टिफिशियल है, उससे डरने की जरूरत नहीं है। हमें तकनीक को अपना मालिक नहीं, बल्कि सहायक बनाना चाहिए। उन्होंने गुरुओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि गुरु सिर्फ एक विद्यार्थी को नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र को दिशा देता है। उन्होंने भारतीय वायुसेना की उपस्थिति को देशभक्ति और समर्पण की मिसाल बताते हुए प्रेरणा लेने की बात कही।

कार्यक्रम की शुरुआत ‘एकोज ऑफ एबिलिटी’ नामक म्यूजिकल और डांस परफॉर्मेंस से हुई।
10 ‘टीचर वॉरियर्स’ का हुआ सम्मान
फेस्ट के दौरान देशभर से चयनित 10 ‘टीचर वॉरियर्स’ को डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने सम्मानित किया। ये वे शिक्षक हैं जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत ‘एकोज ऑफ एबिलिटी’ नामक म्यूजिकल और डांस परफॉर्मेंस से हुई, जिसमें मूक, बधिर, दृष्टिबाधित और एचआईवी प्रभावित बच्चों ने अद्भुत प्रस्तुति दी।

इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों से तालियां बटोरी।
‘रीइमेजिनिंग द फ्यूचर ऑफ इंटरनेशनल एजुकेशन इन इंडिया’ विषय पर आयोजित सत्र में टीएआईएसआई के चेयरपर्सन सैयद सुल्तान अहमद और सिल्वर ओक्स इंटरनेशनल स्कूल्स की डायरेक्टर डॉ. सीता मूर्ति ने ग्लोबल एजुकेशन मॉडल्स के भारतीय परिप्रेक्ष्य में प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार साझा किए। पूरे दिन भर चले कार्यक्रम में ‘सक्सेस 2030’, ‘को-क्रिएटिंग द फ्यूचर’, ‘फोर्जिंग फ्यूचर पैट्रियट्स’ जैसे विषयों पर संवाद, चर्चाएं और वर्कशॉप्स आयोजित हुईं। साथ ही, परिण्या संतलानी की आर्ट एग्जीबिशन ‘तमाशा’ का उद्घाटन भी हुआ।

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, एयर वाइस मार्शल एचएस सिदाना, स्कून्यूज के सीईओ रवि संतलानी और धारव हाई स्कूल की चेयरपर्सन देवयानी जयपुरिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
द स्कून्यूज़ मेमोरियल अवॉर्ड्स’ के साथ समापन शाम का समापन ‘द स्कून्यूज़ मेमोरियल अवॉर्ड्स’ के साथ हुआ, जिसमें 7 लोकप्रिय शिक्षाविदों की स्मृति में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। उत्कृष्ट शिक्षा नेतृत्व के लिए (महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ अवॉर्ड) शिक्षा, नवाचार एवं प्रशिक्षण, डीएलएफ फाउंडेशन, चेयरपर्सन एवं कार्यकारी निदेशक -डॉ. अमिता मुल्ला वट्टल को प्रदान किया गया। साहसिक सुधार और शैक्षिक उत्थान के लिए (द अशोक गुप्ता राइज एंड रीफॉर्म ऑनर) सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन, डॉ. दीपक मधोक को मिला।
सभी बाधाओं के बावजूद शिक्षा के लिए संघर्ष करने हेतु (द कन्नी थारियामल पुरस्कार) प्रोमेथियस स्कूल के फाउंडर एवं चेयरपर्सन, मुकेश शर्मा को; शिक्षा में आशा, संभावनाओं और उद्देश्य को प्रेरित करने के लिए, (मोहिनी बख्शी स्पिरिट ऑफ पॉसिबिलिटी पुरस्कार) प्रो चांसलर, वेल्स यूनिवर्सिटी मैनेजिंग ट्रस्टी, वेल्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, डॉ. आरती गणेश को दिया गया। मूल्य आधारित शिक्षा के लिए (पीएन कावूरी पुरस्कार) ज्ञान भारती स्कूल, नई दिल्ली, निदेशक, लता वैद्यनाथन को मिला। शिक्षा के क्षेत्र में आजीवन प्रभाव के लिए (रानी हूजा लाईफटाइम फुटप्रिंट इन एज्युकेशन) इंदिरापुरम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशक, रीता सिंह को और पढ़ने की संस्कृति के निर्माण के लिए (स्नेह लता पुरस्कार) बुकारू चिल्ड्रन्स लिटरेचर फेस्टिवल, फेस्टिवल डायरेक्टर और को-फाउंडर, स्वाति रॉय को प्रदान किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments