घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करती हुई पुलिस।
सीकर में नेशनल हाईवे-52 के नजदीक बावड़ी में बीती रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोर पांच कमरों के ताले तोड़कर लाखों का सामान चुरा ले गए। मकान में गैस सिलेंडर, चूल्हा, पीतल, तांबे और कांसे के बर्तन सहित अन्य कीमती सामान रखा था।
मकान मालिक द्वारका प्रसाद ने बताया- वह सुबह दूध देने रींगस गया हुआ था। जब वापस लौटा तो एक कमरे का दरवाजा खुला देखा। जिसके बाद उसने (द्वारका प्रसाद) ने पास जाकर देखा तो पांचों कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। चोर एक लोहे की टंकी में रखे पीतल, तांबे और कांसे के बर्तन भी ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब एक लाख से अधिक बताई गई है।
द्वारका प्रसाद ने घटना की सूचना पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि कैलाश बाजिया और रींगस थाना पुलिस को दी। रींगस थाने के एएसआई सावंता राम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुट गई है। मकान मालिक का कहना है कि वे नए मकान में शिफ्ट हो चुके हैं और पुराना मकान खाली था, जिसका फायदा चोरों ने उठाया।
वहीं, पिछले 6 महीने में रींगस थाना क्षेत्र में 80 से ज्यादा चोरी की वरदातें हो चुकी है। लेकिन पुलिस ने अभी तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं किया। पुलिस चोरों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। लगातार हो रही चोरियों को लेकर लोगों में गहरा रोष व्याप्त है।
चोरी के फोटोज देखिए…

चोरों ने बंद पड़े सूने मकान को निशाना बनाया और चोरी कर भाग गए।

चोरी के बाद कमरे में बिखरा हुआ सामान।

चोरों ने एकसाथ पांच कमरों के ताले तोड़कर सामान चुराया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments