![]()
डाबी थाना क्षेत्र में रविवार को कोटा-चित्तौड़ नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई।
बूंदी के डाबी थाना क्षेत्र में रविवार को कोटा-चित्तौड़ नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। सूतड़ा के पास दोपहर करीब 12:30 बजे एक लोडर की चपेट में आने से फोरी बाई मेघवाल (35) वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इलाज के दौरान दम तोड़ दि
जानकारी के अनुसार मृतक फोरी बाई डाबी के पावर हाउस के पास की निवासी थीं। वह कराड़ मंडी सूतड़ा में पत्थर के स्टॉक पर मजदूरी करती थीं। हादसे के वक्त वह पूर्व प्रधान मोहनलाल गुर्जर के कार्यालय के बाहर लगी पानी की टंकी से पानी भरकर अपने काम पर लौट रही थीं।
इसी दौरान सूतड़ा की ओर से आ रहे एक लोडर की चेन में वह फंस गईं और लोडर के आगे गिर गईं। लोडर की चपेट में आने से फोरी बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं। उसे तुरंत डाबी सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।
हादसे की सूचना मिलने पर डाबी थाना के एएसआई परमेश्वर घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने लोडर को जब्त कर लिया है और डाबी थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है। महिला का पोस्टमॉर्टम परिजनों की मौजूदगी में करवाया गया और शव उन्हें सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
मृतक फोरी बाई विवाहित थी, लेकिन उसके पति ने 15 साल पहले छोड़ दिया था। वह अपने बेट सावन (16) और लखन (14) का पालन-पोषण मजदूरी करके कर रही थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments