![]()
दहेज के लिए प्रताड़ना: 7 माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप
भरतपुर के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय गर्भवती महिला की झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराने के चक्कर में मौत हो गई। पिहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है।
हरियाणा के नूह जिले के सालाहेड़ी गांव निवासी फारुख ने बताया कि उसने अपनी बेटी रुखसाना और सहिस्ता का निकाह करीब तीन साल पहले गोपालगढ़ निवासी तारीक मुसलमान जोगी और साजिद से कराया था। पीहर पक्ष का आरोप है कि निकाह के बाद से ही दोनों बहनों को दहेज को लेकर ससुराल पक्ष प्रताड़ित करता रहा। हालांकि, बीच में समझौता हो जाने के बाद रुखसाना को फिर से ससुराल भेज दिया गया।
तीन दिन पहले 7 माह की गर्भवती रुखसाना अचानक बीमार पड़ी। उसे पहले अलवर के महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तबीयत में सुधार न होने के बावजूद उसे गांव के पास अकरम नाम के झोलाछाप को दिखाया। झोलाछाप ने महिला को कई इंजेक्शन लगाए। इसके बाद महिला की ज्यादा तबीयत बिगड़। तब अलवर महिला अस्पताल लेकर आया गया। लेकिन महिला नहीं बच सकी। अब जिला अस्पातल में पोस्टमार्टम कराया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments