![]()
शोरूम के बाहर हंगामा करती महिला।
जोधपुर के सरदारपुरा स्थित बांधनी बंधन शोरूम में ड्रेस बदलवाने के लिए आई महिला की ड्रेस शोरूम कर्मचारियों ने नहीं बदली तो नाराज होकर महिला ने शोरूम के बाहर ही ड्रेस को पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।
महिला का कहना था कि 4 अगस्त को बांधनी बंधन शोरूम से एक दिन पूर्व ही 6000 रुपए की ड्रेस खरीदी थी। जिसके लिए 6100 रुपए का भुगतान किया गया था। उन्होंने अपनी बेटी के लिए ड्रेस खरीदी थी। उस समय ड्रेस थोड़ी लूज हो रही थी। इस पर शोरूम कर्मचारियों ने उसे क्लिप लगाकर दे दिया। जब उन्होंने ड्रेस को लूज बताया तो शोरूम के कर्मचारियों ने अल्टर करने की बात कही।
इसके बाद जब ड्रेस को घर पर ले जाकर के चेक की तो वह पहनने को पहनने में नहीं आई।
महिला इस डिफेक्ट पीस की शिकायत लेकर जब बांधनी बंधन शोरूम सरदारपुरा पहुंचे तो शोरूम के कर्मचारियों ने ड्रेस को बदलने से इनकार कर दिया और उन्हें वापस चले जाने को कह दिया। इस पर गुस्सा ही महिला ने शोरूम के बाहर ही पेट्रोल की बोतल मंगवा और ड्रेस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।
साथ ही कहा कि शोरूम के कर्मचारियों ने ड्रेस खरीदते वक्त कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत या डिफेक्ट पीस होने पर उसे बदल जाएगा लेकिन खरीदारी करने के बाद उन्होंने इसको लेकर मना कर दिया। इधर महिला के शोरूम के बाद ड्रेस को आग लगाने को लेकर बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी सड़क पर इकट्ठा हो गए।
वहीं, इस पूरे मामले को लेकर बांधनी बंधन के ओनर सुधीर खन्ना ने बताया कि दुकान में पहले से ही एक्सचेंज नहीं करने को लेकर बोर्ड लगाए हुए हैं ग्राहक ट्रायल रूम में ड्रेस को चेक करके और करीब 2 घंटे तक देखने के बाद यहां से गई थी। हमारे यहां पर एक्सचेंज का कोई सिस्टम नहीं है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments