![]()
राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद की ओर से राजीविका महिला संवाद कार्यक्रम शुक्रवार को एक निजी होटल में रूमा देवी फाउंडेशन के सहयोग से हुआ। इस अवसर पर परिषद की राज्य ब्रांड एम्बेसडर एवं राष्ट्रपति द्वारा नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित बाड़मेर निवासी
इस दौरान कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, िजला परिषद एसीईओ एवं राजीविका डीपीएम डॉ. सुमन अजमेरा, फाउंडेशन के सचिव विक्रमसिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। रूमा देवी ने संघर्षों से भरी अपनी प्रेरक जीवन यात्रा साझा करते हुए कहा, सीमित संसाधनों के बावजूद आत्मविश्वास, गुणवत्ता, ब्रांडिंग और प्रशिक्षण के बल पर सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनी और समाधान के लिए मार्गदर्शन दिया। कलेक्टर हसीजा ने कहा, महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और राज्य सरकार भी उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा, यदि बाड़मेर के छोटे गांव से निकलकर रूमा देवी हार्वर्ड जैसे मंच तक पहुंच सकती हैं, तो राजसमंद की महिलाएं भी बड़ी सफलता हासिल कर सकती हैं।
राजीविका की जिला ब्रांड एम्बेसडर सरिता कंवर ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया, मात्र 500 रुपए से कार्य प्रारंभ कर उन्होंने आज 35 लाख रुपए का टर्नओवर हासिल किया है। डॉ. अजमेरा ने रूमा देवी को संघर्ष और सफलता की मिसाल बताते हुए कहा, उन्होंने 30,000 से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर पारंपरिक हस्तशिल्प को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। संवाद के दौरान कई महिलाओं ने साझा किया कि एसएचजी से जुड़ने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं। संचालन जिला प्रबंधक भैरूलाल बुनकर ने किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments