☜ Click Here to Star Rating



श्री जगदीश महाराज को जाने वाली पदयात्रा रविवार को खातीपुरा फाटक गोनेर रोड से गुजरेगी। यहां पदयात्रियों की ​प्रसादी सेवा की पिछले दो दिन से तैयारी चल रही है। कैमला ढाणी खातीपुरा निवासी समाजसेवी श्रवणलाल मीणा (लूणजी) सहित पांच भाइयों ने 25 साल पहले यह

.

यहां हर साल करीब 25 हजार यात्री और आसपास के लोग भोजन करते हैं। दो दिन पहले से यहां प्रसादी के लड्डू बन रहे हैं। लूणजी बताते हैं कि करीब 25 साल पहले पदयात्री खातीपुरा रेलवे फाटक गोनेर रोड स्थित हमारी दुकानों के सामने स्वयं खाना बना रहे थे। हम पांचों भाइयों ने उसी समय निर्णय लिया कि इस यात्रा के यात्रियों के खाने और ठहरने की व्यवस्था आगे से हम करेंगे। तब से हर साल लूणजी परिवार करता है। धीरे-धीरे चर्चा हुई तो आसपास के लोग भोजन भी जुट गए।

25 साल पहले या​त्रियों को परेशान होता देख लूणजी परिवार ने की थी शुरुआत, अब गांव वाले भी जुड़ गए

पदयात्रियों को प्रसादी कराने के लिए बना रहे लड्डू व अन्य सामग्री।

{यात्रियों व स्थानीय लोगों को पहले हलवा, पूड़ी, दाल और भुजिया की प्रसादी परोसी जाती थी।

{हलवा गर्म होने से परोसते समय हाथ जलते थे। इसी को ध्यान में रख अब लड्डू बनाए जाते हैं।

शायपुरा से जाने वाली यात्रा का होता है ठहराव: शायपुरा स्टैंड से प्रतिवर्ष रवाना होने वाली यात्रा चावंड माता के मंदिर से निशान उठाकर नाई की थड़ी, थड़ी का वास, जामडोली होती हुई गोनेर रोड खातीपुरा फाटक पहुंचती है। यहां प्रसादी के बाद रात्रि विश्राम करते हैं।

{खातीपुरा, दांतली, चतरपुरा, रोपाड़ा, सिरौली, भटेसरी और चाकसू तक के लोग भोजन परोसते हैं और सेवा करते हैं। व्यवस्था संभालते हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading