![]()
धौलपुर के सैंपऊ में कुशवाहा समाज ने लवकुश शोभायात्रा निकाली।
धौलपुर जिले के सैंपऊ में कुशवाहा समाज ने लवकुश शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में कुशवाहा समाज के आराध्य देव लवकुश भगवान और राम दरबार की झांकी प्रमुख आकर्षण रही।
कार्यक्रम में धौलपुर की विधायक शोभारानी कुशवाहा ने शिरकत की। पूर्व विधायक बीएल कुशवाहा, रामहेत प्रधान और भाजपा नेता डॉ. शिवचरण कुशवाहा भी मौजूद रहे। समाज के अन्य गणमान्य लोगों ने भी हिस्सा लिया।
आरक्षण संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी डीके कुशवाहा ने शोभायात्रा में समाज की एकता की सराहना की। उन्होंने आगामी महापंचायत की जानकारी दी। यह महापंचायत 31 अगस्त 2025 को धौलपुर के बसई सामंता में होगी। समिति ने कुशवाहा समाज के लोगों से अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर महापंचायत में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments