कोटा| महावीरनगर विस्तार योजना में मंगलवार को डेंगू संदिग्ध तीन साल की बालिका की मौत हो गई। करीब 15 दिन से बीमार इस बच्ची काजयपुर में उपचार चल रहा था। इससे पहले कोटा के निजी अस्पताल में भी उपचार करवाया। हालांकि, यहां रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
.
डॉॅ. अशोक शारदा ने बताया कि बालिका डेंगू जैसे लक्षणों के वायरल से पीड़ित थी। डेंगू में शरीर पर चकते, सूजन और अन्य दिक्कतें हो जाती हैं। इधर, सीएमएचओ डॉ. नरेंद्र नागर का कहना है कि जिले में डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। इस साल जिले में केवल दो मरीज डेंगू पॉजीटिव मिले हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments