☜ Click Here to Star Rating


कोटा नागदा रेल खंड में टूटी रेल पटरी, हादसा टला।

कोटा-नागदा रेल खंड पर रेल की पटरी टूटने का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीण ने समय रहते इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने तुरंत यातायात रुकवा दिया। समय रहते पटरी में फ्रेक्चर का पता लगने से बड़ा हादसा टल गया। कोटा एडीआरएम ने रेल फ्रे

.

टूटी पटरी नजर आने पर स्थानीय ग्रामीण विक्रम सिंह ने दौड़कर तुरंत लूनी रीछा स्टेशन मास्टर को मामले की जानकारी दी।

टूटी पटरी नजर आने पर स्थानीय ग्रामीण विक्रम सिंह ने दौड़कर तुरंत लूनी रीछा स्टेशन मास्टर को मामले की जानकारी दी।

मंगलवार को विक्रमगढ़ आलोट के पास स्थित लूनी रीछा स्टेशन के पास एक रेल पटरी अचानक टूट गई। टूटी पटरी नजर आने पर स्थानीय ग्रामीण विक्रम सिंह ने तुरंत लूनी रीछा स्टेशन मास्टर को मामले की जानकारी दी।

इस पर स्टेशन मास्टर ने तत्काल रेल यातायात रुकवा कर इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को घटना की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने रेल पटरी की मरम्मत की। इसके बाद रेल यातायात शुरू किया गया। इस सतर्कता के लिए कोटा एडीआरएम ललित कुमार धुरंधर की तरफ से स्टेशन मास्टर द्वारा ग्रामीण विक्रम सिंह को 2100 रुपए नगद की प्रोत्साहन राशि दी गई।

कोटा एडीआरएम ललित कुमार धुरंधर की तरफ से स्टेशन मास्टर द्वारा ग्रामीण विक्रम सिंह को 2100 रुपए नगद की प्रोत्साहन राशि दी गई।

कोटा एडीआरएम ललित कुमार धुरंधर की तरफ से स्टेशन मास्टर द्वारा ग्रामीण विक्रम सिंह को 2100 रुपए नगद की प्रोत्साहन राशि दी गई।

बताया जा रहा है कि विक्रम सिंह सुबह करीब 7:45 बजे रेल पटरी के पास से अपने गांव रीछा जा रहा था। तभी विक्रम सिंह की नजर टूटी रेल पटरी पर पड़ी। खतरा भांपकर विक्रम सिंह ने मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। अगर विक्रम सिंह को टूटी पटरी नजर नहीं आती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। घटना के चलते एक मालगाड़ी को मौके पर रोका गया। अगर थोड़ी देर और टूटी पटरी का पता नहीं चलता तो यह मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो सकती थी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading