![]()
मेज नदी में आई बाढ़ के कारण लाखेरी में कोटा-लालसोट मेगा हाईवे को हुए भारी नुकसान के कारण अभी भी ट्रैफिक बंद है।
बूंदी जिले के लाखेरी में मेज नदी की बाढ़ ने कोटा-लालसोट मेगा हाईवे को भारी नुकसान पहुंचाया है। चार दिन तक बाढ़ के बाद मंगलवार को पानी उतरने पर नुकसान का पता चला। प्रशासन ने अभी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा रखी है
पुल की सतह पर सीमेंट कंक्रीट और डामर उखड़ गया है। इससे पुल की सतह पर बड़े गड्ढे बन गए हैं। पापड़ी गांव की तरफ हाईवे की सड़क पूरी तरह बह गई है। खरायता गांव की सड़क को भी नुकसान हुआ है। पुल की सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
नदी किनारे स्थित हनुमान मंदिर भी ढह गया है। जलदाय विभाग की पानी की मोटर भी बाढ़ में बह गई। प्रशासन ने अभी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा रखी है।
बाढ़ के कारण संचार व्यवस्था भी प्रभावित हुई। पुल पर बिछी ओएफसी केबल पानी में डूबने से खराब हो गई। इससे लाखेरी उपखंड क्षेत्र में तीन दिनों तक मोबाइल नेटवर्क बाधित रहा। एयरटेल और वोडाफोन का नेटवर्क मंगलवार सुबह 11 बजे बहाल हुआ। इस दौरान लोगों का बाहरी क्षेत्रों से संपर्क टूटा रहा।
कंटेंट ओमपाल सिंह
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments