उदयपुर नगर निगम की और से 17 सितंबर से शहरी सेवा शिविर का आगाज किया जाएगा। शिविर की तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला कलेक्टर ने भी आज जिले के अधिकारियों के साथ इन शिविरों को लेकर वीसी के जरिए बैठक ली।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शिविर का शुभारंभ 17 सितम्बर से होगा और यह अभियान 17 अक्टूबर, 2025 तक चलेगा। उन्होंने बताया कि शिविर सुबह 9.30 से सायं 6 बजे तक आयोजित होंगे। शिविर के लिए निगम के उपायुक्त दिनेश कुमार मण्डोवरा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
उदयपुर में यहां आयोजित होंगे शिविर
- 17 सितंबर : वार्ड 4,5,66,67,68 का शिविर भंडारी दर्शक मंडप चेतक पर होगेा।
- 18 सितंबर : वार्ड 13,14,15,16,17 के लिए मीरा कला मन्दिर पारस चौराहा पर
- 19 सितंबर : वार्ड 18,19,20,21,22 के लिए सामुदायिक भवन सेक्टर 14
- 20 सितंबर : वार्ड 23,24,25,27 के लिए सामुदायिक भवन आवरी माता पर
- 23 सितंबर : वार्ड 28,29,31,32,33 का शिविर सामुदायिक भवन गायत्री नगर, सेक्टर 5 में
- 24 सितंबर : वार्ड 35,36,37,48,49 का शिविर दीनदयाल उपाध्याय परिसर नगर निगम में
- 25 सितंबर : वार्ड 47,40,41,44,43,42 के लिए गणेश जैन छात्रावास सुन्दरवास में
- 26 सितंबर वार्ड 38,39,30,26 के लिए अटल सभागार सेक्टर-4 में
- 27 सितंबर : वार्ड 50,51,58,34 के लिए आर.एम.वी सूरजपोल पर
- 29 सितंबर : वार्ड 55,56,57,60 के लिए दीनदयाल उपाध्याय परिसर नगर निगम उदयपुर में
- 1 अक्टूबर : वार्ड 1,2,3,69,70 के लिए एस.आई.ई.आर.टी फतहसागर देवाली पर
- 3 अक्टूबर : वार्ड 6,7,8,9,10,11,12 के लिए आयुर्वेद कॉलेज राड़ाजी चौराहा पर
- 4 अक्टूबर : वार्ड 52,61,54,53,59 के लिए आसींद की हवेली, जगदीश चौक 6 अक्टूबर : वार्ड 45,46,63,64,65,62 का शिविर गंगू कुंड आयड़ पर लगेगा।
नए सम्मिलित क्षेत्रों में भी शिविर लगेंगे
- 7 अक्टूबर : राजस्व गांव बड़गांव, हवाला खुर्द, हवाला कला, सीसारमा कबे लिए बड़गांव तहसील कार्यालय, टाईगर हिल्स पर।
- 8 अक्टूबर : राजस्व गांव देवाली गोवर्धन विलास, बलीचा, सविना खेडा, जोगी तालाब, नेला, फांदा के लिए कृषि उपज मण्डी, दक्षिणी विस्तार में
- 10 अक्टूबर : राजस्व गांव तितरड़ी, धोल की पाटी, गुखर मंगरी, बिलिया के लिए पंचायत भवन तितरड़ी में
- 13 अक्टूबर : को राजस्व गांव मनवाखेडा, कलडवास, कानपुर, धोली मगरी, भोईयों की पंचोली, टीला खेडा, डांगियों की पंचोली, धुणी माता, एकलिंगपुरा का शिविर रा.उ.मा.वि, खेड़ा देवी माताजी मन्दिर के पास मादड़ी पुरोहितान में
- 15 अक्टूबर : राजस्व गांव रेबारियों का गुडा, रघुनाथपुरा, रूप नगर, शोभागपुरा, भुवाणा, मटुन, खेडा कानपुर, पनवाडी, कमलोद, खबरड़िया के लिए भुवाणा पंचायत भवन भुवाणा, बाईपास उदयपुर पर
- 16 अक्टूबर : को राजस्व गांव सापेटिया, बेदला खुर्द, बेदला, सुखेर, अम्बेरी के लिए पंचायत समिति बड़गांव सभागार में
- 17 अक्टूबर : राजस्व गांव बेडवास, देबारी, झरनों की सराय, रकमपुरा, ढीकली, वाडा/बाडा, जिंक स्मेल्टर, नलाफला के लिए महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन ढिकली प्रतापनगर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर की खास बातें जो फायदा आमजन को होगा
- बकाया लीज राशि पर ब्याज में 100 फीसदी छूट की घोषणा की है। वहीं, फ्री होल्ड पट्टे लेने या लीज मुक्ति प्रमाण पत्र लेने और 31 दिसंबर तक बकाया लीज राशि जमा करवाने पर बकाया लीज राशि में 60 प्रतिशत तक छूट मिलेगी।
- इसके अलावा निकाय से नीलामी या लॉटरी में आवंटित भूखंड पर निर्धारित अवधि में निर्माण नहीं कराने पर निर्धारित पुर्नग्रहण शुल्क में छूट लेकर निर्माण अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई जा सकेगी।
- आवासीय भूखण्ड के पुनर्ग्रहण शुल्क में 250 वर्ग मीटर तक के भूखंड में 75 प्रतिशत, 250 से 500 वर्ग मीटर तक 50 प्रतिशत और 500 वर्ग मीटर से 1000 वर्ग मीटर तक के भूखंड पर पुर्नग्रहण शुल्क में 25 प्रतिशत तक छूट मिलेगी।

- कृषि भूमि पर बसी कॉलोनियों के अपंजीकृत दस्तावेज व एग्रीमेंट पर लगने वाली पेनल्टी में भी 100 फीसदी छूट प्रदान की जाएगी।
- कृषि भूमि पर बसी हुई ऐसी कॉलोनियों जिनमें सु-मोटो धारा 90-बी (1) एवम 90-ए (बी) की कार्यवाही होकर ले-आउट प्लान स्वीकृति हो चुके हैं ऐसी कॉलोनियों के भूखंडों के शेष रहे पट्टे जारी करने पर शहरी सेवा शिविर को प्रथम कैम्प मानते हुये ब्याज में शत-प्रतिशत छूट दी जाएगी।
- कृषि भूमि पर बसी ऐसी कॉलोनियों जिनमें सु-मोटो धारा 90-बी (1) एवम 90-ए (बी) की कार्यवाही होकर ले-आउट प्लान स्वीकृति हो चुके हैं ऐसी कॉलोनियों में खातेदार व उसके पश्चात्वर्ती क्रेताओं से जितनी बार अपंजीकृत दस्तावेज / एग्रीमेन्ट से भूखण्ड क्रय किये गये है उनमें अन्तिम क्रेता को भूखण्ड पट्टा देने पर शास्ति में शत-प्रतिशत छूट दी जायेगी।
- प्रीमियम दरों में 1 अप्रेल 2021 से 7.5 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि 10 रुपये के गुणांक तक करते हुये देय आवासीय प्रीमियम दरों में छूट दी जाएगी। इसके तहत 100 वर्गमीटर तक पर 25 प्रतिशत और 100 से अधिक एवं 200 वर्ग मीटर तक 15 प्रतिशत छूट का प्रावधान किया गया है।
- उप विभाजन/पुनर्गठन के लिए वर्तमान में 75 रूपए प्रति वर्ग मीटर शुल्क निर्धारित है। शिविरों के दौरान 250 वर्ग मीटर तक के भूखण्ड के लिए 75 प्रतिशत, 250 से 500 वर्ग मीटर तक 50 प्रतिशत तथा 500 से 1000 वर्ग मीटर तक 25 प्रतिशत छूट मिलेगी। भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क में भी छूट का प्रावधान किया गया है।

यह भी किए प्रावधान
- नगर पालिका अधिनियम की धारा 69-ए के फ्री होल्ड पट्टा शुल्क में 50 प्रतिशत तक छूट
- जी प्लस 1 की स्वीकृति के साथ पट्टे देने का प्रावधान हैं। भवन मानचित्र शुल्क में 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी
- खांचा भूमि के आवंटन में भी 50 प्रतिशत छूट
- नगरीय निकायों द्वारा नामान्तरण, लीज होल्ड से फ्री होल्ड, लीज डीड निष्पादन (रजिस्ट्री), अनाप्ति प्रमाण पत्र (नल, बिजली, ऋण व विक्रय बाबत) एवं उप-विभाजन/पुनर्गठन के प्रकरणों में मौका निरीक्षण नहीं किया जाएगा।
- अधिसूचना के तहत सर्वेशुदा/चिन्हित/अधिसूचित कच्ची बस्ती में दिनांक 31.12. 2021 पूर्व के कब्जे का नियमन कर शेष भूखंडों के पट्टे दिये जायेंगे। बजट घोषणा 2022-23 के बिन्दु संख्या 40 के तहत् जारी आदेश दिनांक 29.06.2022 के अनुसार पूर्व में जो पट्टे अहस्तांतरणीय की शर्त पर जारी किये गये थे वह पट्टे जारी करने की दिनांक से 3 वर्ष पश्चात हस्तांतरण हो सकेंगे।

उदयपुर। बैठक लेते जिला कलक्टर नमित मेहता।
जिला कलक्टर ने वीसी के माध्यम से ली बैठक जिला कलक्टर नमित मेहता ने सोमवार शाम को शहरी सेवा शिविर तथा ग्रामीण सेवा शिविर अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से ली। जिला कलक्टर मेहता ने कहा कि अभियान के माध्यम से राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसमें किसी भी तरह की कौताही नहीं बरती जाए। उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारियों को वार्ड एवं ग्राम स्तर पर प्रस्तावित शिविरों को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित कराने, सभी संबंधित विभागों की शिविर में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़, गिर्वा एसडीएम अवुला साइकृष्ण सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments