पुलिस ने किया कार में डोडा पोस्त तस्करी को लेकर कार्रवाई की।
जोधपुर ग्रामीण की DST टीम ने पीपाड़ शहर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस नाकाबंदी से फरार होने के लिए 112 नंबर गाड़ी को भी टक्कर मार दी।
Sp नारायण टोगस ने बताया DST टीम ने मंगलवार को जयपुर जोधपुर हाइवे पर कापरडा के पास रावर फांटा पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध किया कार नजर आई। जिसे रुकवाने का इशारा करने पर चालक कार को नाकाबंदी तोड़कर भगाने लगा।

पुलिस ने डोडा पोस्त तस्कर को गिरफ्तार किया।
इस पर DST टीम ने लग्जरी कार का पीछा करना शुरू किया। कापरडा थाना और पीपाड़ शहर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के रास्तों को ब्लॉक किया। इसके बाद किया कार को रुकवाने का इशारा करने पर चालक ने कार भगाई तो DST टीम ने टायर ब्रस्ट कर दिए। इसके बाद भी चालक ने कार को भगाया। बाद में टीम ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया। इस दौरान तलाशी में 7 कट्टों में भरा 142.38 किलो डोडा बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी महेंद्र पुत्र भजनराम विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments