☜ Click Here to Star Rating


स्कूल-छात्रावास भवनों के लिए सीएस के आदेश

.

जयपुर| मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राज्य सरकार ने राजकीय स्कूलों, छात्रावासों, कॉलेजों, चिकित्सा भवनों, अन्य राजकीय भवनों, सड़कों व पुलियाओं की सुरक्षा समीक्षा के लिए विशेष स्थायी समितियां गठित की हैं। ये समितियां प्रत्येक वर्ष 15 जून से पहले असुरक्षित भवनों एवं पुलों का मरम्मत कार्य पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करेंगी। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने इन समितियों के गठन के संबंध में आदेश जारी किए हैं। सीएम ने शुक्रवार को पिपलोदी हादसे के तुरंत बाद एक उच्चस्तरीय बैठक ली थी। बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों की अनुपालना में राजकीय भवनों की सुरक्षा आकलन एवं विशेष मरम्मत के लिए राज्य स्तर पर स्थायी समिति का गठन किया गया है।

पीडब्लुडी एसीएस होंगे समिति अध्यक्ष: इस समिति के अध्यक्ष अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग होंगे। इसके साथ ही अतिरिक्त मुख्य सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा अथवा प्रतिनिधि संयुक्त शासन सचिव स्तर, अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण एवं पंचायती राज अथवा प्रतिनिधि संयुक्त शासन सचिव स्तर, प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा विभाग, प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, शासन सचिव नगरीय विकास एवं आवासन, शासन सचिव शिक्षा विभाग, शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग, शासन सचिव कृषि विभाग एवं वित्त विभाग के प्रतिनिधि इस समिति के सदस्य होंगे।

सुरक्षा जांच, ऑडिट और मरम्मत के काम होंगे: यह समिति राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज, छात्रावास, कार्यालय, सड़कों एवं पुलों का समयबद्ध सुरक्षा अंकेक्षण करवाने, जर्जर एवं असुरक्षित भवनों का चिन्हीकरण कर ध्वस्त कराने, असुरक्षित भवनों की विशेष मरम्मत ,के लिए तकमीना तैयार करवाने एवं वित्त उपलब्ध कराने से संबंधित समीक्षा कर दिशा-निर्देश देगी। साथ ही यह समिति विशेष मरम्मत हेतु प्रत्येक वर्ष वित्तीय एवं अन्य संसाधन उपलब्ध कराने तथा प्रतिवर्ष जून माह से पूर्व सभी राजकीय भवनों की मरम्मत कर सुरक्षा सुनिश्चित करने संबंधी समीक्षा करेगी। यह समिति राजकीय भवनों की सुरक्षा एवं जनहानि रोकने के लिए किये जा रहे प्रयासों एवं निर्देशों की प्रतिमाह समीक्षा भी करेगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading