![]()
हरदेव नगर स्थित एक निजी स्कूल की वैन का वीडियो सामने आया है। वीडियो में स्कूली बच्चे वैन को धक्का लगाते नजर आ रहे हैं।
धौलपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। हरदेव नगर स्थित एक निजी स्कूल की वैन का वीडियो सामने आया है। वीडियो में स्कूली बच्चे वैन को धक्का लगाते नजर आ रहे हैं।
परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच के लिए विशेष अभियान चला रखा है। इसके बावजूद निजी स्कूल संचालक विभागीय नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। स्कूल प्रशासन बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी लापरवाह दिख रहा है।
वीडियो में दिख रही स्थिति स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए जोखिम भरी है। स्कूल प्रशासन की इस लापरवाही से साफ है कि उन्हें विभागीय नियमों की परवाह नहीं है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने इस मामले में कार्रवाई की बात कही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments