![]()
सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी दिनेश (20) पुत्र मुकेश कुमार मीणा निवासी गिरधरपुरा, थाना चौथ का बरवाड़ा, जिला सवाई माधोपुर को रीको इंडस्ट्रियल एरिया खेरदा से गि
अपहरण कर मांगी थी दो लाख की फिरौती
मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि 12 अगस्त 2025 को कमलेश मीणा निवासी गफूरपुरा जिला टोंक ने रिपोर्ट दी थी कि उसके पुत्र दिलराज का कुछ बदमाशों ने अपहरण कर 2 लाख रुपए फिरौती की मांग की। डर के माहौल में कमलेश मीणा ने आरोपियों को दस हजार रुपए UPI से ट्रांसफर भी किए थे। तभी कमलेश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस की तुरंत कार्रवाई से दिलराज को सुरक्षित छुड़ा लिया गया, लेकिन आरोपी फरार हो गए थे। लगातार सघन तलाश और मुखबिर तंत्र की सक्रियता से पुलिस ने आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ व अनुसंधान जारी है।
टीम का गठन कर किया गिरफ्तार
थानाधिकारी गुप्ता ने बताया कि SP अनिल कुमार (आईपीएस) के निर्देशन, ASP रामकुमार कस्वां और CO सिटी उदय सिंह मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments