![]()
कोतवाली पुलिस ने खिरनी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रुपसिंह डोई के अपहरण और हनीट्रेप मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।कोतवाली पुलिस ने दस हजार रुपए के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने दो साल से फरारइनामी बदमाश कालू माव
कोतवाली थानाधिकारी हरलाल सिंह मीणा ने बताया कि आरोपी कालू मावई ने गैंग बनाकर एक महिला के जरिए न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर लाखों रुपए की मांग की गई। रुपए नहीं देने पर आरोपी ने अपने साथियों से पूर्व चेयरमैन और उनके ड्राइवर का अपहरण भी करवा लिया। अपहरण के बाद पीड़ितों से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई थी।
घटना को लेकर रुपसिंह ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें रुपसिंह ने बताया कि 3 अप्रैल 2024 को रुपसिंह गुर्जर को अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने धमकी दी कि उनके पास लड़की के साथ बनाया गया वीडियो है, अगर 10 लाख रुपए नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर देंगे।28 अप्रैल को फिर से कॉल कर खेरदा बुलाया गया। रुपसिंह गुर्जर ड्राइवर के साथ वहां पहुंचे तो बदमाशों ने एक करोड़ रुपए की मांग की। पैसे नहीं देने पर उन्हें गाड़ी में डालकर कैमरी नादोती के जंगल में ले जाकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
रेलवे में नौकरी करता था आरोपी
आरोपी की पहचान कालूराम गुर्जर पुत्र गिर्राज गुर्जर निवासी बालोली थाना मलारना डूंगर के रूप में हुई है। आरोपी रेलवे में नौकरी करता है, लेकिन घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस ने दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
गिरफ्तारी के लिए टीम का किया गठन
SP अनिल कुमार बेनीवाल के निर्देशन में, ASP रामकुमार कस्वां, सीओ सिटी उदयसिंह मीणा के सुपरविजन और थाना कोतवाली प्रभारी हरलाल सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में शामिल हेड कॉन्स्टेबल सियाराम, कॉन्स्टेबल रामभजन, मनीष और सचिन ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments