संकट मोचन हनुमान मंदिर में खीर बनाने की तैयारी करते कर्मचारी।
भीलवाड़ा में शरद पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया जा रहा है। शहर के पेच के बालाजी, संकट मोचन हनुमान मंदिर और दूधाधारी गोपाल मंदिर में सुबह से ही विशेष आयोजन चल रहे हैं। मंदिरों में सैकड़ों लीटर दूध से खीर प्रसाद तैयार किया जा रहा है, जहां

पेच के बालाजी में राम दरबार का धवल श्रृंगार किया गया
पेच के बालाजी में 501 लीटर खीर का भोग
बालाजी मार्केट स्थित बालाजी मंदिर के पुजारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि शरद पूर्णिमा के पर्व को मंदिर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सुबह हनुमान जी के वाल्मीकि सुंदरकांड ओर दुर्गा अभिषेक के बाद हनुमान जी का रजत चोला श्रृंगार, श्री राम दरबार का श्रृंगार करने के साथ ही भजनों की प्रस्तुति और 501 लीटर दूध की खीर बनाई जा रही है । इसे चंद्रमा की धवल रोशनी में में रखकर रात 12 बजे महाआरती के बाद भक्तों में इस प्रसाद का वितरण किया जाएगा। खीर के लिए 501 लीटर दूध, 20 किलो चावल, 20 किलो शक्कर, केसर ओर ड्राई फ्रूट का उपयोग किया गया है।

संकट मोचन हनुमान मंदिर में खीर बनाई जा रही है
संकट मोचन हनुमान मंदिर में 301 लीटर खीर
श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में शरद पूर्णिमा पर 301 लीटर दूध से बनी खीर का भोग लगाया जाएगा। मध्य रात्रि में हनुमान जी की विशेष आरती और श्रृंगार के साथ भक्तों को खीर प्रसाद का वितरण किया जाएगा।हनुमान जी की प्रतिमा का होगा विशेष श्रृंगार इस अवसर पर मंदिर के महंत बाबूगिरी महाराज के सानिध्य में मंदिर में हनुमान जी महाराज की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा इसके साथ ही मध्य रात्रि में विशेष आरती के बाद खीर प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। खीर के लिए 301 लीटर दूध, 7 किलो चावल, 7 किलो शक्कर, केसर ओर ड्रायफ्रूट का उपयोग किया जा रहा है।

दूधाधारी गोपाल मंदिर में ठाकुर जी के चन्द्रमा दर्शन होंगे
चन्द्रमा के बीच नजर आएंगे ठाकुर जी
शरद पूर्णिमा के मौके पर सांगानेरी गेट स्थित दूधाधारी गोपाल मंदिर में ठाकुर जी का धवल पोशाक और रजत मुकुट से श्रृंगार किया गया। पुजारी कल्याण शर्मा ने बताया कि आज ठाकुर जी के, चंद्रमा के बीच में से दर्शन होंगे, रासमंडल की झांकी सजाई गई है। रात 12:00 बजे गोपेश्वर महादेव जी की आरती के बाद ठाकुर जी को खीर प्रसाद का भोग लगाकर भक्तों को वितरण किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments