सीकर के धोद थाना इलाके में करंट की चपेट में आने से खलासी की मौत हो गई। खलासी ट्रेलर के ऊपर चढ़कर कोई काम कर रहा था। इसी दौरान पास से गुजर रही बिजली लाइन से टकराने से वह करंट की चपेट में आ गया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
धोद थाना SHO सब इंस्पेक्टर राजकुमार के अनुसार घटना टाटनवा गांव की है। धोद कस्बे का रहने वाला ओमप्रकाश नेहरा(25) पुत्र महावीर सिंह नेहरा की मौत हुई। जिसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पोस्टमार्टम के दौरान हॉस्पिटल में मौजूद परिजन।
मृतक ओमप्रकाश के भाई महेंद्र ने पुलिस में रिपोर्ट दी है कि उसका भाई ट्रेलर पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजरी रही बिजली की हाइटेंशन लाइन से वह टकरा गया। जहां से उसे सीकर के एसके हॉस्पिटल लाया गया। डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ओमप्रकाश अविवाहित था। जिसके एक बड़ा भाई और बहन है। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। बड़ा भाई खेती से जुड़े काम करता था। ओमप्रकाश पिछले करीब 1 साल से खलासी का काम करता था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments