![]()
श्रावण माह के 28वें दिन प्रदोष तेरस पर गुरुवार को श्रद्धालुओं ने शिवालयों में दर्शन किए।
डूंगरपुर में गुजराती पंचांग के अनुसार श्रावण माह के 28वें दिन प्रदोष तेरस पर गुरुवार को श्रद्धालुओं ने शिवालयों में दर्शन किए। बांसिया में आरासुरी नवयुवक मंडल ने कांवड़ यात्रा का आयोजन किया।
दिनेश कलाल, जितेंद्र दर्जी और नेपाल सिंह झाला के नेतृत्व में 21 कांवड़ यात्रियों ने यात्रा शुरू की। यात्रियों ने प्राचीन बेडसी गंगा शिव मंदिर से जल लिया। यहां गोमुख से निरंतर जल प्रवाहित होता है। कांवड़ यात्री 42 घट में गंगाजल भरकर 6 किलोमीटर पैदल चले।
यात्रा बांसिया के मंगलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां सभी ने शिवलिंग पर सामूहिक जलाभिषेक किया। महा आरती के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया। मंदिर के पुजारी रमेश चंद्र पंड्या ने विशेष पूजा करवाई।
यात्रा में नेपाल सिंह, जितेंद्र दर्जी, चिमन यादव, भावेश रोत, योगेश कलाल समेत कई युवा शामिल थे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की खुशहाली और अच्छी वर्षा के लिए प्रार्थना की। शिव मंत्रों के उच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments