☜ Click Here to Star Rating


तेज स्पीड के कारण ट्राला अचानक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया।

कांगड़ा में आज यानी सोमवार को तेज रफ्तार ट्राला अचानक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। हादसा नादौन-अंब राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलोहा के पास हुआ। सुबह करीब 7:20 बजे अंब से नादौन की ओर तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक (नंबर RJ07GE 4420)

.

हादसे में ट्रक ड्राइवर ओम प्रकाश (29), निवासी लाछड़सर, जिला चुरू, राजस्थान, और राहगीर सत्या देवी (65), निवासी ब्रह्म नगर, डा. कलोहा, जिला कांगड़ा, गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस टीम ने तत्काल घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां मेडिकल ऑफिसर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की तेज रफ्तार और मोड़दार सड़क के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे की सूचना मिलते ही रक्कड़ पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के साथ राहत कार्य शुरू किया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सीएच देहरा भेजा गया है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

नादौन-अंब राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे के बाद लोगों की भीड़ लगी।

नादौन-अंब राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे के बाद लोगों की भीड़ लगी।

चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग एसपी मयंक चौधरी, पुलिस जिला देहरा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना मुख्य कारण सामने आया है। मामले में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और सड़क पर सतर्क रहें।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नादौन-अंब मार्ग पर भारी वाहनों की स्पीड लिमिट तय की जाए और ब्लाइंड कर्व्स पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। पुलिस ने भी आश्वासन दिया कि इस मार्ग पर यातायात सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाएंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading