☜ Click Here to Star Rating


नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली कार्यकर्ताओं के साथ बाइक से बाला किला रोड़ से करणी माता के दर्शन के जाते हुए।

अलवर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शनिवार को बाइक चलाकर करणी माता मंदिर पहुंचे। इस दौरान जूली व उनके पीछे बैठे शख्स दोनों ही हेलमेट पहनकर मोती डूंगरी स्थित कार्यालय से बाला किला के पास स्थित करणी माता मंदिर तक बाइक से पहुंचे। मंदिर पहुंचकर उन्होंने

.

जूली ने कहा- करणी माता हर नागरिक को सुख, समृद्धि और सुरक्षा प्रदान करें तथा भाजपा सरकार को सद्बुद्धि दें ताकि जनता को राहत मिल सके। बता दें कि कुछ दिन पहले वन मंत्री संजय शर्मा भी मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था।

जूली व समर्थक माता को चुन्नी चढ़ाते हुए।

जूली व समर्थक माता को चुन्नी चढ़ाते हुए।

भाजपा सरकार पर निशाना

जूली ने प्रदेश की मौजूदा स्थिति पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य के हालात अच्छे नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल अपने स्वार्थ और लाभ के लिए काम कर रही है, जबकि जनता परेशानियों से जूझ रही है।

बावड़ी के पुनर्निर्माण की मांग

इस दौरान जूली ने करणी माता मंदिर के पास स्थित बावड़ी के पुनर्निर्माण की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा- यह बावड़ी ऐतिहासिक महत्व रखती है, जिसे पूर्व में तोड़ा गया था। अगर इसका पुनर्निर्माण किया जाए तो यह श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी और इलाके की खूबसूरती भी बढ़ेगी



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading